जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं स्थित ली ग्रैंड होटल में सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एवं दिशा क्लासेस द्वारा अडॉप्टेड शीतल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल चौमूं के सहयोग से चौमूं शहर के बच्चों के लिए नि:शुल्क कार्यक्रम "किड्स मस्ती ,समर बाय बाय" का आयोजन किया गया |
ली ग्रैंड होटल के जनरल मैनेजर मुकेश कुमार ,एफ एंड बी मैनेजर देवाशीष मुखर्जी, मार्केटिंग मैनेजर रूपेंद्र सिंह एवं सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सेवानी के अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफल रहा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र सनसिटी जयपुर की इंचार्ज ब्रम्हाकुमारी सुनेहा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एवं मोबाइल से दूर रहकर एकाग्रता के साथ में अध्ययन करना चाहिए। सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सेवानी ने अपने संबोधन में कहा दिशा क्लासेस की ब्रांच न्यू कॉलोनी रेलवे स्टेशन चौमूं में खोली गई है तथा शीतल पब्लिक स्कूल सेकेंडरी स्कूल को अडॉप्टेड किया गया है। स्कूल में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के वार्षिक शुल्क 2100 रुपए वार्षिक शिक्षण शुल्क, पुस्तकों,स्कूल पोशाक की 15 प्रतिशत छुट माता-पिता के बैंक खाते में सीधी डाल दी जाएगी। कंपनी के डायरेक्टर द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों एवं विजेता बच्चों को अध्ययन एवं गेम्स से संबंधित उपहार दिए गए।इस कार्यक्रम में राजस्थान के जाने-माने सेलिब्रिटी स्टैंड अप कॉमेडियन आर्टिस्ट योगेश रजवाड़ा ने बच्चों का मनोरंजन किया। बच्चों के मस्ती भरे आलम में डांस, मस्ती ,गेम्स, कॉमेडी शो ,सिंगिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन जैसी प्रतिस्पर्धाएं हुई। कार्यक्रम में चौमूं रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी टावर के बालाजी होम डेकोर ने अपनी भूमिका निभाई। इसके डायरेक्टर अशोक घोड़ेला ने अपनी टीम के साथ विजेता एवं अन्य कई बच्चों को उपहार दिए। इसके अलावा जयपुर रोड के अमन टावर में संचालित यू फिट डांस स्टूडियो के डायरेक्टर सूरज वर्मा ने अपने ग्रुप के साथ बच्चों के सामने डांस प्रस्तुत किया तथा सभी बच्चों के लिए 7 दिन के लिए ट्रायल क्लास और विजेता बच्चों के लिए 1 महीने की निशुल्क डांस क्लास की घोषणा की। कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों के लिए डांस क्लास के वार्षिक शुल्क मैं 50% छूट देने का वादा किया । शीतल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमावत ने अपने उद्बोधन में बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी में अनुशासन का होना आवश्यक है | अनुशासन के बिना अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम में बच्चों के लिए ली ग्रैंड होटल की ओर से बच्चों के लिए खाने-पीने व अन्य सुविधाओं की निशुल्क व्यवस्था की गई ।बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069









0 Comments