राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ का प्रांतीय महिला सम्मेलन हुआ सम्पन्न, विधानसभा चुनाव में 10 प्रतिशत ब्राह्मण महिलाओं को दें टिकिट

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) परशुराम भवन विद्याधर नगर में आज राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ का अभूतपूर्व प्रांतीय महिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमे पूरे राजस्थान से 750 महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिलाओं की  संख्या अनुमान से अधिक रही। सम्मेलन में जोधपुर की विधायक सूर्य कांता व्यास और सहाड़ा की विधायक गायत्री त्रिवेदी सम्मेलन में पधारी। विधायक सूर्य कांता व्यास ने कहा की सभी ब्राह्मणों को एक रहना चाहिए और समाज को बेटी समाज में ही रहनी चाहिए। आपने कहा की ब्राह्मण महिलाओं को और ब्राह्मण युवकों को भी ज्यादा से ज्यादा टिकिट मिलनी चाहिए। सहाड़ा विधायक गायत्री त्रिवेदी ने 10 प्रतिशत ब्राह्मण महिलाओं को टिकिट दिए जाने की मांग को उचित ठहराया।


प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि महिलाओं ने अपने उज्ज्वल आर्थिक, राजनैतिक व सामाजिक भविष्य के लिए सम्मेलन में रखे गए 17 सूत्री प्रस्तावों को दोनों हाथ उठा कर स्वीकृति प्रदान की। सम्मेलन के प्रथम सत्र का  उद्घाटन करते हुए राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरी चन्द शर्मा ने महिला प्रकोष्ठ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए मातृ शक्ति का आव्हान किया की वे अपने हकों के लिए एकजुट प्रयास करें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सहाड़ा विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की उन्हे इस सम्मेलन में आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई है और वे ब्राह्मण महिलाओं के हित के लिए किए जाने वाले किसी भी प्रयास में सदैव सहयोगी रहेंगी। 

महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पाराशर ने अपने उदबोधन में कहा कि किसी समाज का विकास तब तक नही हो सकता जब तक कि उस समाज की महिलाओं आगे न बढ़ें। सम्मेलन में अपने विचार प्रकट करते हुए महासभा के प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने कहा कि आज का मातृ शक्ति को उपस्थिति को देखते हुए ये विश्वास हो गया है कि आने वाले समय में महिला प्रकोष्ठ की अगुवाई में प्रदेश की ब्राह्मण महिलाएं  और ऊंचे लक्ष्यों को प्राप्त करेंगी।

सम्मेलन में जोधपुर अध्यक्ष जगदीश गौड़, देहात अध्यक्ष भारत दाधीच, जयपुर  महानगर अध्यक्ष गोविंद जौहरी,  डीडवाना से ब्राह्मण नेता ब्रह्मदेव शर्मा, बूंदी अध्यक्ष मिथलेश दाधीच, जालौर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार देव, जयपुर देहात अध्यक्ष जगदीश  शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्मेलन में राज्यभार से आई 33 महिला जिला अध्यक्षों और 125 महिला प्रदेश पदाधिकारियों को मेमेंटो और मेडल्स पहना कर मंच  पर स्वागत किया गया। प्रारम्भ में राज्य भर से पधारी  750 महिला प्रतिनिधियों को तिलक लगाकर व परशुराम जी के दुपट्टे ओढ़ाकर स्वागत किया गया। दोपहर के भोजन के बाद महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का काम कर आनंद उठाया।

प्रथम प्रांतीय ब्राह्मण महिला सम्मेलन ये प्रस्ताव हुए पारित  :-

1. सन 2023 व 2024 में होने वाले विधान सभा और लोकसभा के चुनावों में दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस 10% टिकिट ब्राह्मण महिलाओं को दिए जाएं।

2. दोनों प्रमुख राजनैतिक दल 10% नियुक्तियां संगठन में ब्राह्मण महिलाओं को दें।

3. राज्य में खाली पड़े ईडब्ल्यूएस बोर्ड और देवस्थान बोर्ड के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की घोषणा शीघ्र की जाये।

4. केंद्र सरकार द्वारा ब्राह्मण आयोग/ब्राह्मण स्वरोजगार और आवास बोर्ड का गठन 2024 से पूर्व किया जाकर चयनित और आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मणों के स्वरोजगार और आवास आदि  की समस्या दूर की जाए। इस केंद्रीय आयोग द्वारा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में "ब्राह्मण सशक्तिकरण" के काम  किये जायें।

5. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीब पुजारियों व चयनित ब्राह्मणों को घर बसाने के लिए 1 लाख रुपये की नकद राशि "विवाह गिफ्ट राशि " के रूप में दी जाए।

6. केंद्र व राज्य सरकारें ब्राह्मणों के परम्परागत पूजा पाठ के पुजारी के काम मे भी अन्य समाज के लोगों को नौकरी दे रही है। इसलिए रोजगार से वंचित हो रहे ब्राह्मण युवक/युवतियों को स्वरोजगार के लिए सीधे उनके बैंक खातों में 5 लाख रुपये की सहायता राशि पहुंचाई जाए ताकि वे कोई स्वरोजगार कर जीवन यापन कर सकें।

7. ब्राह्मणों के विरुद्ध अपशब्द कहने अथवा उनकी जमीन और प्रॉपर्टी पर जबरन कब्जा करने, मंदिर की जमीन पर गैर ब्राह्मण दबंगों द्वरा कब्जा करने, मारपीट और हमला करने के विरुद्ध ब्राह्मण सुरक्षा एक्ट बनाय जाए।

8. हिन्दू धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए ज्यादा से ज्यादा वैदिक और संस्कार स्कूल खोले जाएं। और जो ब्राह्मण ऐसे स्कूल खोलना चाहते है उन्हें आर्थिक सहायता देकर प्रोत्साहित किया जाए।

9. राष्ट्रीय ओपन स्कूलों में ब्राह्मण विद्यार्थियों के लिए 10 प्रतिशत कोटा फिक्स किया जाए।

10. ब्राह्मण समाज के जो युवक_ युवती उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना चाहते है उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

11. सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान अधिकार दिए जाएं और देश में कहीं भी, किसी भी प्रकार के महिला उत्पीड़न व यौन अपराधों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

12. राजस्थान ब्राह्मण महासभा परशुराम भवन, विद्याधर नगर, सेक्टर 4, जयपुर में हमारे पुरोधा, मार्गदर्शक और प्रिय दिवंगत अध्यक्ष पँ. भंवर लाल जी शर्मा जी की संगममर की आदमकद मूर्ति लगाई जाए।

13. राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार तहसील और पंचायत स्तर तक करने की अनुमति दी जाए।

14. इस प्रांतीय ब्राह्मण महिला सम्मेलन की तरह संभागीय और जिला व पंचायत स्तर पर महिला प्रकोष्ठ के महिला सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति दी प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा दी  जाए।

15. प्रदेश के व्यापक ब्राह्मण हित के लिए संयुक्त प्रयासों की पहल की जाए।

16.  महिला प्रकोष्ठ की अगुवाई में जिला स्तर पर सामूहिक विवाह सम्पन्न करवाने की अनुमति दी जाए।

17. ये सम्मेलन हमारे दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष प.भंवरलाल जी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सहाय चोटिया जी, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष राधेश्याम चाष्टा  जी व अन्य  दिवंगत पदाधिकारियों के निधन पर संवेदना एवं शोक प्रस्ताव पारित करते हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments