राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी खाटूश्यामजी,सुरक्षा एजेंसियों ने की रिहर्सल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दर्शन करने के लिए आ रही हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल दोपहर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन और आरती करेंगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति का प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम भी मंदिर में ही रहेगा। वहीं आज खाटू में राष्ट्रपति के काफिले की रिहर्सल की गई।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सीकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग 1 जुलाई से तैयारियों में लगा हुआ है। खाटू में करीब एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और इसके अतिरिक्त कई सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा संभालेंगी। इसके अतिरिक्त खाटूश्यामजी में 14 लाइनों में से केवल चार लाइन ही आम भक्तों के दर्शन के लिए शुरू रखी जाएंगी। राष्ट्रपति के दर्शन करने के दौरान इन्हें बंद भी किया जा सकता है।

खाटू में राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 52 बीघा पार्किंग में हेलिपैड बनाए गए हैं। यहां से मंदिर परिसर की दूरी करीब 4200 मीटर है। इस रूट पर काफिले ने रिहर्सल किया। इसके पहले बुधवार को यहां वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने ट्रायल किया था। राष्ट्रपति वायुसेना के mi-17 हेलिकॉप्टर से खाटूश्यामजी आएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को जयपुर से इंडियन एयर फोर्स के mi-17 हेलिकॉप्टर के जरिए दोपहर 12:55 पर खाटूश्यामजी पार्किंग में बने हेलिपैड पर आएगी। यहां से 1:05 पर वह खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना होगी। करीब 1:15 बजे मंदिर पहुंचने के बाद 1:25 से 1:45 तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। दोपहर 1:45 से 3:15 तक मंदिर में ही प्रसाद ग्रहण करेंगी। दोपहर 3:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर से हेलिपैड के लिए रवाना होंगी। दोपहर 3:25 पर हेलिपैड पर पहुंचने के बाद 3:35 बजे वह वापस रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के दर्शन के दौरान आम श्याम भक्तों को भी दर्शन करने की सुविधा रहेगी। हालांकि मंदिर में आम दिनों में 14 कतार में श्याम भक्त दर्शन करते हैं लेकिन राष्ट्रपति के दर्शन के दौरान सिर्फ चार कतार में ही श्याम भक्त दर्शन करेंगे। सभी श्याम भक्तों की सघन जांच के बाद ही दर्शन होंगे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments