सुबोध पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल इवेंट 2023 में संगीत के साथ उकेरे चित्र

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर के रामबाग स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल में "कल्चरल यूनिटी इन इंडिया" थीम पर चल रहे "इंटर स्कूल इवेंट 2023" के दूसरे दिन यंग टैलेंट ने अपनी डिजाइनिंग थिंकिंग से बुक्स / कॉपी के कवर पेज में क्रिएटिविटी दिखाते हुए अपने हुनर का परिचय दिया | वहीं दूसरी ओर स्टूडेंट्स ने भारतीय लोक गीतों की प्रस्तुति में ट्राइबल सॉन्ग, मराठी, असमिया ,उड़िया, गुजराती, राजस्थानी आदि उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया | अन्य प्रतियोगिता पेंट विदाउट ब्रश में पेंटिंग की विभिन्न विधाओं के माध्यम से स्टूडेंट्स ने क्रिएटिविटी का प्रदर्शन किया |

गौरतलब है कि इस इंटर स्कूल इवेंट में जयपुर शहर के सीबीएसई से संबध लगभग 25 स्कूल पार्टिसिपेट कर रहे हैं | आज 20 जुलाई को कवर डिजाइनिंग में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया, जिनमें पहला स्थान सुबोध पब्लिक स्कूल, दूसरा स्थान जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल और तीसरा स्थान कैंब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल ने जीता | इंडियन फोक सोंग में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया | पहला स्थान जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल, दूसरा स्थान टैगोर इंटरनेशनल स्कूल और तीसरा स्थान ब्राइटलैंड स्कूल ने जीता | पेंट विदाउट ब्रश कंपटीशन में कक्षा 9 से कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें पहला स्थान वर्धमान इंटरनेशनल, श्री कल्याण स्कूल , दूसरा स्थान टैगोर इंटरनेशनल स्कूल और तीसरा स्थान सुबोध पब्लिक स्कूल ने जीता |

स्कूल प्रिंसिपल कमलजीत यादव ने सभी विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार दिया और सभी से अपने कौशल का प्रदर्शन हमेशा करते रहने के लिए प्रेरित किया | सभी स्टूडेंट प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने थीम के अनुरूप भारतीय संस्कृति एवं इसके विभिन्न रूपों से सभी को अवगत करवाया |

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मशहूर लोक गायिका सीमा मिश्रा और शालिनी माथुर ने सभी पार्टिसिपेट के योगदान को सराहा | कल 21 जुलाई को स्टैंड अप कॉमेडी, डांस और फोटोग्राफी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments