राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में टोबेको फ्री केम्पेन की गतिविधि का किया आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

भवानीमंडी (संस्कार सृजन) ब्लॉक भवानीमंडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में राज्य सरकार की जन घोषणा एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत टोबेको फ्री केम्पेन के लिए सरकार द्वारा घोषित 60 दिवसीय कार्य योजना के तहत विद्यालय स्तर पर गतिविधि के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


प्रधानाचार्य गंगाप्रसाद गुदराशिया ने विद्यार्थियों को तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान बताते हुए कहा कि बहुत से युवा इन दिनों तम्बाकू बीड़ी सिगरेट पीने की लत के शिकार हो रहे हैं। तम्बाकू से मुँह का कैंसर सहित कई जानलेवा बीमारियां बढ़ रही है। हमें अपने परिवार समाज व अपने राज्य  राजस्थान व देश को तम्बाकू मुक्त बनाना है  युवाओं को नशे से बचाना है। 

विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिया का आयोजन किया व तम्बाकू मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यालय के घनश्याम नागर, राजेश कुमार शर्मा, धीरज सिंह, मांगीलाल मीणा, ऋषिकेश मीणा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, वन्दना गुनसारिया, रेखा बैरागी, प्रीतिबाला जैन, गरिमा गौतम, सुनील पुरोहित, अजयराज गुप्ता, मनीष जैन, गोरधन सिंह सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने शपथ ली।

कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार शर्मा अध्यापक ने किया। शर्मा ने कहा कि 60 दिवसीय कार्य योजना के तहत नारा लेखन, अभिभाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शन ,जागरूकता रैलियां निकालना, ऑनलाइन पेंटिंग ,स्लोगन ,वीडियो संदेश, सेल्फ़ी प्रतियोगिता आदि करवाने की कार्य योजना विद्यालय ने तैयार की है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments