NMOPS राजस्थान इकाई की ऑनलाइन बैठक हुई संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन(NMOPS) की राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष कोजाराम सियाग की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें केंद्र सरकार की पुरानी पेंशन विरोधी नीति के खिलाफ और राजस्थान के 41000 करोड़ रुपए के एनपीएस फंड लौटाने की मांग को लेकर निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया गया।

बैठक में लिए गए निर्णयानुसार राजस्थान के 41000 करोड़ रुपए के एनपीएस फंड को लौटाने की मांग को लेकर राज्य के सभी कर्मचारी 1 से 9 अगस्त तक राष्ट्रीय कार्यक्रम "घंटी बजाओ कार्यक्रम" के तहत राज्य के सभी सांसद आवास पर जाकर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

ऑनलाइन बैठक में जोधपुर जिला प्रभारी तथा प्रदेश सचिव माला राम डूडी ने कहा की यदि केंद्र सरकार हमारी बात नही सुनती है तो NMOPS के घोषित कार्यक्रम के अनुसार देशभर के सभी कर्मचारियों के लिए OPS लागू करने व एनपीएस फंड लौटाने की मांग को लेकर 01 अक्टूबर 2023 को देश की राजधानी दिल्ली में लाखों कर्मचारी पेंशन शंखनाद महारैली करेंगें। साथ ही राजस्थान के सभी कर्मचारियों को केंद्र की पेंशन विरोधी नीति से अवगत करवाते हुए एकजुट करने के लिए जागरण अभियान चलाया जाएगा व एनपीएस बनाम OPS की लड़ाई में मजबूती से बड़े संघर्ष का आह्वान किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सरफराज हुसैन ने केंद्र सरकार द्वारा बार बार आर्थिक घाटे की बात को कहने को महज एक राजनेतिक शगूफा बताया व प्रधानमंत्री जी द्वारा OPS को फ्री स्कीम वाली रेवड़ी को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि केंद्र के इस पेंशन विरोधी रुख से देशभर के कर्मचारी आक्रोशित है और OPS में रोड़े अटकाने वाली नीति के खिलाफ बड़ा संघर्ष करने का आह्वान किया।

प्रदेश महासचिव जगदीश यादव ने पुरानी पेंशन विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया व NMOPS के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेने हेतु योजना बनाकर कार्य करने की अपील की। जोधपुर संभाग प्रभारी तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकरण खिलेरी ने बताया कि NMOPS द्वारा पूरे देश में पेंशन आंदोलन अपने परवान पर है और इस कड़ी में राजस्थान के कर्मचारियों को भी अपने पेंशन फंड को  प्राप्त करने के लिए NMOPS के मंच से निर्णयाक लड़ाई लड़नी चाहिए। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव जगदीश प्रसाद यादव ने किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के.आर.सियाग, महासचिव जगदीश यादव, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सरफराज  हुसैन, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकरण खिलेरी,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल,प्रदेश सचिव महिपाल चौधरी, प्रदेश सचिव घंमडा राम कड़वासरा,प्रदेश सचिव मनोज नालिया , प्रदेश मीडिया प्रभारी सलीम डायर, प्रदेश संयुक्त सचिव मालाराम डूडी,प्रदेश संयुक्त सचिव मिश्रीमल साहू, प्रदेश प्रवक्ता राजेश तरड़, जालोर जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी,अलवर जिला मुकेश मीणा,पाली जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमावत,बीकानेर जिला अध्यक्ष राजेश कडेला,जैसलमेर प्रभारी राजेंद्र रतनेवाला,सिरोही जिला समन्वयक जीवतदान  चारण,जयपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार देवांदा,अजमेर जिला अध्यक्ष अनुपम माथुर, अलवर से दाताराम जी,रेलवे यूनियन के उम्मेदसिंह चौहान,बजरंग लाल चौधरी,शिशपाल जाट सहित सभी जिला/अध्यक्ष, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी,राज्य के सभी सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






Post a Comment

0 Comments