जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) एक और मुख्यमंत्री युवाओं को ध्यान में रखकर बजट में एक लाख नए पदों की घोषणा की गई वहीँ दूसरी तरफ एनटीटी भर्ती 5 साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई | 2018 में महिला बाल विकास विभाग में एक हजार एनटीटी भर्ती की घोषणा की गई थी व बैकलॉग पदों सहित 1350 पदो पर भर्ती हुई | एनटीटी भर्ती 2018 में आवेदन 2400 हजार से अधिक आए व परीक्षा में 17521 अभ्यर्थी शामिल हुए | ऐसे चली भर्ती प्रक्रिया :-
-12 फरवरी 2018 को सरकार ने वजट में की थी घोषणा
-21 अगस्त 2018 को कर्मचारी बोर्ड ने विज्ञापन जारी किया
- 29 सितंबर 2018 को आवेदन भरवाए गए थे
- 24 फरवरी 2019 को 1350 पदों के लिए परीक्षा हुई
- 31 जुलाई को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया
- 3 सितंबर 2019 को अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन किए
- 13 जनवरी 2021 को 450 अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई
- 17 मार्च 2021 को 53 अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई
एनटीटी संघर्ष समिति प्रदेश महासचिव विष्णु शर्मा ने बताया कि शेष पदों को भरने के लिए दूसरी लिस्ट 14 दिसंबर 2020 से 29 दिसम्बर को दस्तावेजों की जांच होनी थी लेकिन विभाग बिना किसी कारण दस्तावेजों की जांच स्थगित कर दी गई | उसके बाद 28 जून से 5 जुलाई 2021 की जाँच की गई | 2 दिसंबर को दूसरी लिस्ट का अंतिम परिणाम जारी किया गया जिसमे 327 अभ्यर्थी योग्य पाये गए | 15 दिसंबर 2021 को तृतीय सूची जारी की गई | शेष पद 511 में से उसमे नॉन टीसपी के 307 पदों पर तृतीय सूची जारी होनी थी लेकिन चयन बोर्ड ने 207 पर ही सूची जारी की जिसके कारण अभी तक दस्तावेजों की जांच शुरु नही हो पाई |
पूर्व में लगे हुए शिक्षको को शिक्षा विभाग में मर्ज कर दिया गया व महिला बाल विकास इस भर्ती को पूरी करवाने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था | एनटीटी भर्ती पूरी करवाने के लिए मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीयो व अधिकारियों को भर्ती पूरी करवाने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक भर्ती पूरी नहीं हो पाई | सरकार जल्द भर्ती पूरी करवाये जिससे छात्रों को रोजगार मिल सके व एनटीटी संघर्ष पर स्थाई लग सके |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments