मॉडल मुनमुन धमीचा को मिला सीबीआई का समन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच में पूछताछ के लिए फैशन मॉडल मुनमुन धमीचा को समन भेजा है। मुनमुन धमीचा वहीं महिला हैं, जिसकी आर्यन खान के साथ क्रूजशिप पर गिरफ्तारी हुई थी।

2021 में NCB के पूर्व जोनल अधिकारी रहे समीर वानखेड़े ने एक क्रूजशिप से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

हालांकि बाद में इस केस में खुद समीर वानखेड़े फंस गए। समीर पर आर्यन को छोड़ने के बदले पैसे लेने का आरोप है। उनके ऊपर ये भी आरोप हैं कि उन्होंने आर्यन खान केस की जांच अपने सीनियर अधिकारियों को संज्ञान में लिए बिना की।

मुनमुन की दोस्त के पास ड्रग्स मिला था, बावजूद NCB ने उसे छोड़ा :-

मुनमुन धमीचा के साथ उनकी एक रूम मेट सौम्या सिंह भी NCB की गिरफ्त में आई थीं। उनके बैग से एक रोलिंग पेपर (ड्रग्स) भी बरामद हुआ था। हालांकि NCB ने उन्हें छोड़ दिया था।

अब CBI को आशंका है कि ड्रग्स मिलने के बावजूद सौम्या को कैसे रिलीज कर दिया गया। हो सकता है कि उन्हें छोड़ने के एवज में कुछ सेटलमेंट हुआ हो। इन्हीं सब सवालों का जवाब पाने के लिए CBI ने मुनमुन को समन भेजा है। CBI आज यानी गुरुवार को मुनमुन का स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी।   

मुनमुन ने एक समान कार्रवाई करने की अपील की थी :-

मुनमुन धमीचा ने मई में स्पेशल कोर्ट का रुख किया था। मुनमुन ने कोर्ट से अपील की थी, उन्हें इस केस से डिस्चार्ज कर दिया जाए। उनका कहना था कि जिस तरह आर्यन को क्लिन चिट मिल गई, ठीक उनके साथ भी समान व्यवहार किया जाए। मुनमुन के मुताबिक, उन्हें इस केस में बिना किसी मतलब के आरोपी बना दिया गया।

आर्यन के साथ जो हुआ वो पहले से एक सेटअप था :-

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटेलिजेंस ऑफिसर आशीष रंजन प्रसाद ने बताया कि आर्यन खान के साथ जो भी हुआ, वो एक सेटअप था। आशीष रंजन प्रसाद ने खुलासा करते हुए कहा कि समीर वानखेड़े ने गवाहों को पहले ही रेड (क्रूजशिप) वाली जगह भेज दिया था।

आशीष ने आशंका जताई कि समीर पहले से ही गवाहों को जानते थे। आर्यन की गिरफ्तारी ये दर्शाता है कि यह केस पहले ही सुनियोजित था।

समीर वानखेड़े पर CBI का आरोप- आर्यन को छोड़ने के लिए 25 करोड़ मांगे :-

CBI के केस में समीर पर आरोप लगा है कि उन्होंने आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने केपी गोसावी नाम के एक शख्स को जिम्मेदारी दी थी।

केपी गोसावी वही शख्स है, जिसने NCB की गिरफ्त में रहे आर्यन खान के साथ सेल्फी ली थी। CBI के मुताबिक, केपी गोसावी का NCB से कोई ताल्लुकात नहीं है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments