जानें कैसे मिलेंगे राजस्थान में महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर घर में महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन देने की लगभग पूरी तैयारी कर ली है | पूरी संभावना है कि इसी महीने से महिलाओं को मोबाइल मिलने शुरू हो जाएंगे | सरकार जोर-शोर से फ्री मोबाइल स्कीम को लॉन्च करेगी | फ्री मोबाइल पाने वाली 100 महिलाओं के पास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोन भी आएगा | मुख्यमंत्री गहलोत इन महिलाओं से बात करेंगे और बधाई भी देंगे | योजना के पहले फेज में करीब 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे | सरकार ने सभी जिलों से इन 40 लाख महिलाओं की लिस्ट मंगा ली है | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25 जुलाई से यह योजना लागू करने का वादा किया है |

सरकार महंगाई राहत कैंप की तरह ही फ्री मोबाइल कैंप लगाएगी, जहां महिलाएं पहुंचेंगी और मोबाइल खरीदेंगी | मोबाइल कैंप में अलग-अलग कंपनियों की स्टाल होंगी | जिसमे जिओ, एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनल जैसी कंपनियां अपनी स्टाल लगाएंगी | महिलाएं एक ही जगह पर सभी स्टाल होने के कारण आसानी से एक दूसरी कंपनियों के मोबाइल हैंडसेट की तुलना कर सकेंगी उन्हें जो स्मार्ट फ़ोन पसंद आएगा वह हैंडसेट ले सकेंगी फिर चाहे वह 4जी हो या 5 जी मोबाइल |

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी योजना के लाभान्वितों से बातचीत में कहा था कि राज्य सरकार 5 से 7 हजार रुपए के बीच कोई एक राशि तय करेगी जो स्मार्टफोन योजना के तहत सीधे बैंक अकाउंट में भुगतान करेगी | राज्य सरकार का मानना है कि स्मार्टफोन के बदले राशि देने में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा | अगर महिला तय कीमत से अधिक का मोबाइल खरीदेगी तो तय कीमत से अधिक लगने वाले रुपए महिला को खुद चुकाने पड़ेंगे |

स्मार्टफोन स्कीम का फायदा लेने के लिए सरकार की ओर से लगाए गए शिविर में महिलाओं को जन आधार कार्ड लेकर जाना होगा | वहां मोबाइल कंपनियों की स्टाल पर जाकर मोबाइल पसंद करना होगा | मोबाइल पसंद करने के बाद मोबाइल कंपनी सिम जारी करने से पहले मशीन पर अंगूठा लगवा कर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करेगी | इसके बाद सारी डिटेल कंपनी के पास पहुंच जाएगी और संबंधित महिला को मोबाइल और सिम जारी कर दिया जाएगा | मोबाइल खरीदने के लिए महिला मुखिया का जन आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, चिरंजीवी योजना कार्ड, एसएसओ आईडी की जरूरत होगी |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments