प्रथम प्रांतीय ब्राह्मण महिला सम्मेलन का आयोजन 23 जुलाई को

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रथम प्रांतीय सम्मेलन 23 जुलाई को जयपुर में विद्याधर नगर परशुराम भवन, सेक्टर 4 में सम्पन्न होगा । इस सम्मेलन में राज्यभर से महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी 500 महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी।

प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि सम्मेलन में जोधपुर से वयोवृद्ध ब्राह्मण विधायक सूर्यकांता व्यास और सहाड़ा से विधायक गायत्री त्रिवेदी सम्मेलन की सम्मानित अतिथि होंगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पँ. केसरीचन्द शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष दीक्षान्त शर्मा, प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा होंगे। सम्मेलन में प्रकोष्ठ की 40 जिला अध्यक्षों और 110 प्रदेश पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है।

प्रांतीय सम्मेलन 23 जुलाई 2023 के  प्रस्ताव-

1. सन 2023 व 2024 में होने वाले विधान सभा और लोकसभा के चुनावों में दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस 10%      टिकिट ब्राह्मण उम्मीदवारों को दें।

2. दोनों प्रमुख राजनैतिक दल 10% नियुक्तियां संगठन और राजनीतिक नियुक्तियों में ब्राह्मणों को दें।

3. राज्य में खाली पड़े ईडब्ल्यूएस बोर्ड और देवस्थान बोर्ड के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की घोषणा शीघ्र की जाए।

4. देश ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के समस्त गरीब व माध्यम वर्गीय ब्राह्मणों के उत्थान व विकास के लिए केंद्र सरकार     'ब्राह्मण सशक्तिकरण | आयोग' (ब्राह्मण स्वरोजगार और आवास बोर्ड) का गठन 2024 से पूर्व करे।

5. ब्राह्मण बालक/ बालिकाओं को उच्च अध्ययन के लिए और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

6. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीब पुजारियों व चयनित ब्राह्मणों को घर बसाने के लिए 1 लाख रुपये की नकद राशि "विवाह गिफ्ट राशि " के रूप में दी जाए।

7. केंद्र व राज्य सरकारें ब्राह्मणों के परम्परागत पूजा पाठ के (पुजारी कर्म )मे भी अन्य समाज के लोगों को नौकरी दे रही है। इसलिए रोजगार से वंचित हो रहे ब्राह्मण युवक/युवतियों को स्वरोजगार के लिए सीधे उनके बैंक खातों में 5 लाख रुपये की सहायता राशि पहुंचाई जाए ताकि वे कोई स्वरोजगार कर जीवन यापन कर सकें।

8. ब्राह्मणों के विरुद्ध अपशब्द कहने अथवा उनकी जमीन और प्रॉपर्टी पर जबरन कब्जा करने, मंदिर की जमीन पर गैर ब्राह्मण दबंगों द्वरा कब्जा करने, मारपीट और हमला करने के विरुद्ध ब्राह्मण सुरक्षा एक्ट लाया जाए।

9. हिन्दू धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए ज्यादा से ज्यादा वैदिक और संस्कार स्कूल खोले जाएं। और जो ब्राह्मण ऐसे स्कूल खोलना चाहते है उन्हें आर्थिक सहायता देकर प्रोत्साहित किया जाए।

10. राष्ट्रीय ओपन स्कूलों में ब्राह्मण विद्यार्थियों के लिए 10 प्रतिशत कोटा फिक्स किया जाए।

11. ब्राह्मण समाज के जो युवक युवती उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना चाहते है उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

12. राजस्थान ब्राह्मण महासभा परशुराम भवन, विद्याधर नगर, सेक्टर 4, जयपुर में हमारे पुरोधा, मार्गदर्शक और प्रिय दिवंगत अध्यक्ष पँ. भंवर लाल शर्मा जी की आदमकद मूर्ति लगाई जाए।

13. महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार तहसील और पंचायत स्तर तक करने की अनुमति दी जाए।

14. प्रांतीय सम्मेलन की तरह संभागीय और जिला व पंचायत स्तर पर महिला प्रकोष्ठ के महिला सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति दी जाए।

16. महिला प्रकोष्ठ की अगुवाई में जिला स्तर पर सामूहिक विवाह सम्पन्न करवाने की अनुमति दी जाए।

17. हमारे हृदय सम्राट स्व.पँ. भंवरलाल शर्मा की स्मृति को यादगार बनाने के लिए, राजस्थान ब्राह्मण महासभा परशुराम भवन विद्याधर नगर सेक्टर 4, जयपुर, पंडित जी की आदमकद मूर्ति  लगाई जाए।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments