डाक विभाग के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान डाक परिमंडल के जयपुर परिक्षेत्र, जिसमे जयपुर, अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, झुंझुनूं व  सीकर मंडल आते है, के कर्मचारियों व अधिकारियों का वर्ष 2022-23 के दौरान डाक व्यवसाय अर्जन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु एक सम्मान समारोह राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा जयपुर में रखा गया । समारोह में पोस्टमास्टर जनरल सचिन किशोर, निदेशक मुख्यालय अनुब्रता दास व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।

समारोह में जयपुर ग्रामीण मंडल अधीक्षक मोहन सिंह मीणा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के परिणामस्वरूप सुकन्या समृद्धि, अन्य बचत खाते एवं अमृतपेक्ष अभियान सहित अलग- अलग 3 श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सम्मानित हुए । जयपुर ग्रामीण मंडल के शाहपुरा उपखंड के सहायक अधीक्षक सुनील स्वामी ने भी सुकन्या समृद्धि व अमृतपेक्ष अभियान में श्रेष्ठ प्रदर्शन के परिणामस्वरूप जयपुर परिक्षेत्र में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया । मंडल के चौमूं उपखंड निरीक्षक सुनील मीणा ने भी सुकन्या अभियान में श्रेष्ठ प्रदर्शन के बल पर परिक्षेत्र में तृतीय स्थान प्राप्त किया । जयपुर ग्रामीण मंडल के जयरामपुरा के शाखा डाकपाल मालीराम स्वामी ने परिक्षेत्र में सर्वाधिक खाते व सुकन्या समृद्धि योजना के सर्वाधिक खाते खोलते हुए दोनों श्रेणियों में पूरे परिक्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सम्मानित हुए । 

आज के समारोह में जयपुर ग्रामीण मंडल ने अलग्ग अलग श्रेणियों में सर्वाधिक पुरुस्कार प्राप्त किये । मंडल अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने इस उपलब्धि के लिए सभी ग्रामीण डाक सेवकों, डाकपालों व उपखंड अधिकारियों सहित समस्त ग्रामीण डाक कर्मचारियों व अधिकारियों को इसका श्रेय दिया । जयपुर ग्रामीण मंडल डाक बचत योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की योजनाओं व बीमा योजनाओ में सदैव श्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहा है ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments