अंबेडकर विकास समिति द्वारा अंबर चरखा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं स्थित अंबेडकर विकास समिति द्वारा हाथनौदा ग्राम में संचालित कताई बुनाई उत्पत्ति केंद्र में "अंबर चरखा वितरण" कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा के कर कमलों द्वारा 30 कतिनों को 30 दिन के प्रशिक्षण के पश्चात नि:शुल्क चरखे वितरित किए गए | साथ में सभी को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भी भेंट किए | 

जिसमें अंबेडकर विकास समिति चौमूं की 10 कतिन, खादी ग्रामोद्योग मंडल अमरसर की 10 कतिन और संकल्प खादी ग्रामोद्योग संस्थान निवाणा की 10 कतिनों को चरखा वितरित किए गए | इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर, सूत की माला पहनाकर किया गया |

राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने समारोह में बैठी कतिन और बुनकरों के बीच बैठकर चर्चा की और सभी को आश्वासन दिया कि खादी बोर्ड के द्वारा विकास फंड - भंडार नवीनीकरण, कतिन- बुनकर कार्यकर्ता प्रोत्साहन योजना और कतिन बुनकर को प्रशिक्षण योजना के लिए वित्त खादी बोर्ड के द्वारा दिया जाएगा और नियमित रूप से प्रशिक्षण के बाद 300 रुपए स्टाईपेंड के रूप में देंगे | इसके बाद पूर्ण प्रशिक्षण का ज्ञान लेकर खादी से जुड़कर नियमित रूप से कार्य करें ताकि 300 से 500 रुपए पारिश्रमिक प्राप्त कर सुधार लाया जा सके |

समारोह के दौरान अंबेडकर विकास समिति के मंत्री रामजी लाल वर्मा, खादी ग्रामोद्योग के अमरसर के मंत्री रमेश सार्दुल, संकल्प खादी ग्रामोद्योग के मंत्री सोहन लाल बुनकर, शाहपुरा खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष नंदलाल गोठवाल और मंत्री हनुमान सहाय कांदेल सहित सभी अतिथियों को छायाचित्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया | इस दौरान करीब 200 कतिनें - बुनकर मौजूद रहे | कार्यक्रम का संचालन कविता वर्मा द्वारा किया गया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments