जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चूरू (संस्कार सृजन) वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के द्वारा वीएमओयू के अध्ययन केंद्र चूरू के राजकीय कॉलेज में डिप्लोमा इन योग साइंस के चल रहे पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर में योगाचार्य शंकरलाल सैनी के सानिध्य में डिवाईएस के विद्यार्थी योग की अनेकों कलाएं सीख रहें हैं।  क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के निदेशक डॉ बलवान सिंह भी रोजाना वीडियो कॉल के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर रहे हैं ।

योगाचार्य शंकरलाल सैनी ने छात्र जीवन के लिए योग का महत्व बताते हुए कहा कि छात्र जीवन के लिए योग और भी अधिक महत्वपूर्ण है। क्योंकि शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने पर ही शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया जा सकता है योग से एकाग्रता आती हैं जिससे विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगता है। शिविर में योगाचार्य शंकरलाल सैनी ने योग विद्यार्थियों को योगिक जोगिंग, सूक्ष्म व्यायाम व खड़े होकर किए जाने वाले आसनों के बाद बैठकर किए जाने वाले आसन में भद्रासन, बटरफ्लाई, वज्रासन, उत्तान मंडूकासन, मंडूकासन, शशक आसन, योग मुद्रा, अर्ध उष्ट्रासन, गोमुखी आसन, वक्रासन, अर्द्ध मत्स्येंद्रासन, चक्की आसन, जठर शक्ति संचालन, अर्ध पश्चिमोत्तानासन, पाद पश्चिमोत्तानासन, उष्ट्रासन, कुक्कुटासन, मयूरासन आदि आसान एवं सूर्य नमस्कार तथा भस्त्रिका, अग्निसार, अनुलोम विलोम, नाड़ी शोधन, ऊज्जायी, भ्रामरी, उदगीथ, सूर्य भेदी, चंद्र भेदी, शीतली व सीत्कारी आदि प्राणायाम व हाथों की मुद्राओं का अभ्यास कराया। प्रत्येक आसन, प्राणायाम तथा मुद्रा का उपयोग बताते हुए प्रशिक्षणार्थियों को अपने जीवन में उतारकर स्वस्थ जीवन जीने के लिये प्रेरित किया। योगाचार्य सुभाषचंद्र ने सभी विद्यार्थियों को रोजाना योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कुछ देर के लिए प्रशिक्षण कैंप में आये पतंजलि योग समिति के चूरू जिला प्रभारी व पूर्व सैनिक अधिकारी डॉ एसएन झाझडिया ने इस योग विषय में डिप्लोमा कोर्स को जीवन में उपयोगी बताते हुए वीएमओयू द्वारा कालेज स्तर पर चलाये जा रहे इस योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने शिविर में विद्यार्थियों की योग कलाओं को देखकर प्रशिक्षण कार्य को शानदार अभ्यास बताया। योग शिविर में विद्यार्थियों ने अपने जन्मदिन व विशेष अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनको संरक्षित करने का संकल्प लिया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069