18 जून को आयोजित होने वाले सर्व ब्राह्मण मातृशक्ति सम्मेलन के पोस्टर का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात के तत्वावधान में 18 जून 2023 को आयोजित होने वाले सर्व ब्राह्मण मातृशक्ति सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के के लिए मातृशक्ति को आमंत्रण करने के लिए कालाडेरा, आलीसर, हस्त्रेड़ा, भूतड़ा, किशन मानपुरा, आष्टी कला में जनसंपर्क किया एवं पोस्टर का विमोचन हस्तेड़ा लक्ष्मीनाथ मंदिर में पंडित ओम प्रकाश जोशी, वैद्य श्याम सुंदर शर्मा, उपसरपंच नेमीचंद डोलिया, सुधीर मिश्रा, गिरधारी लाल स्वामी, राकेश दंडोति, ओमप्रकाश ढोला द्वारा किया गया |

इस अवसर पर चौमूं तहसील सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मास्टर श्याम शर्मा ने कहा कि समाज विकास के लिए सामाजिक कार्यों में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है | विप्र समाज अध्यक्ष किशन मानपुरा पूर्व सरपंच अशोक शर्मा ने सभी विप्र बंधुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी का आग्रह किया | तहसील अध्यक्ष मास्टर श्याम शर्मा ने बताया कि समारोह में चौमूं, आमेर एवं जालसू तहसील के राजकीय सेवा में सेवारत एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित मातृशक्ति का अभिनंदन किया जाएगा | पंडित गोपाल शर्मा किशन मानपुरा, सतनारायण शर्मा खेड़ा ने बताया कि समारोह में समाज में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी पर चिंतन मनन किया जाएगा।

इस अवसर पर राकेश दंडोति, शुभम शर्मा, अशोक बिहारीका, सुबोध मिश्रा, मोनू मिश्रा, मुकेश डोलिया, भरत मिश्रा सहीत बहुत से विप्र बंधु उपस्थित रहे । चौमूं तहसील अध्यक्ष मास्टर श्याम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments