गोवा में हरे वस्त्रों से पत्नी संग वृक्षमित्र सोनी दे रहे है पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

देहरादून (संस्कार सृजन) इस प्रकृति प्रेमी का भी अजीब किस्म का शौक है जहां भी जाते हैं वहां अपने हरे वस्त्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन का संदेश देने लग जाते है वो प्रकृति प्रेमी हैं वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी। डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी जिन्हें वृक्षमित्र के नाम से पहचाना जाता हैं और पेशे से शिक्षक हैं और रायपुर बोगनबिला में रहते हैं।


लोग जब शहरों में घूमने जाते हैं अच्छे से कपड़ो को पहन कर जाते हैं लेकिन ये प्रकृति प्रेमी ऐसे हैं भारत के जिस राज्य में जाते हैं वहां उत्तराखंड का वनों को बचाने व लगाने का हरे कपड़ो से संदेश देते हैं चाहे उत्तराखंड के किसी भी स्थान व अवसर हो |वे हरे कपड़ो में दिखाई देंते हैं | यही नही देश के जिस राज्य में जाते हैं वहां भी हरे वस्त्र धारण करके जाते हैं। अब तो उनकी पत्नी किरन सोनी भी उनका साथ निभाने हुए हरे कपड़ो में दिखाई देती हैं और पति पत्नी पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन के लिए लोगो को जागरूक करते हैं |

आजकल वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी पत्नी किरन सोनी के साथ गोवा गए हैं | वहां भी दोनों पति पत्नी हरे वस्त्रों के माध्यम से जन जन को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं | उन्होंने बागा बीच, अंजुना बीच, कैलगुट बीच, अश्विनी विच, मोरजिम बीच, मन्द्रेम, ओल्ड गोवा, माप्सा, पणजी, मडगांव, वास्को तथा गोवा के कई स्थानों पर जाकर "मेरा पेड़-मेरा दोस्त (मेरा वृक्ष-मेरा मित्र)" का संदेश के साथ एक पौधा दोस्त व मित्र बनाकर लगाने की अपील कर रहे हैं ताकि रोपित पौधे का हिफाजत हो सके और पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन में सभी का योगदान हो सके।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments