गुरु पूर्णिमा पर्व पर अखंड जप एवं नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का होगा आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं पर जून माह की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार को भी गायत्री यज्ञ के पश्चात गायत्री परिवार ट्रस्ट चौमूं की ओर से आम सभा का आयोजन किया गया। वाद्य यंत्रों के साथ प्रज्ञा गीत गाया गया एवम सभी परिजनों का रोली तिलक के साथ मंगलाचरण किया गया। बैठक की शुरुआत में विगत माह में प्रज्ञापीठ पर हुए कार्यों को रमेश राजपाल ने पढ़कर सुनाया। 

गायत्री परिवार ट्रस्ट चौमूं के सचिव राजकुमार शर्मा ने गुरुपूर्णिमा पर्व से पूर्व चौबीस घंटे का अखंड जप, सजावट एवम नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ की योजना के बारे में बताया । साथ ही भवन निर्माण समिति का दायित्व गायत्री परिवार ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश अग्रवाल को दिया गया। जल्द ही भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा जिसमे साधना कक्ष बनाए जायेंगे ताकि साधकों की जप - साधना अनवरत रूप से चलती रहे। इस दौरान उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बिजावत ने प्रस्ताव का प्रतिवेदन तैयार किया। वहीं गायत्री परिवार ट्रस्ट चौमूं ने महिला मंडल का गठन कर झमरी देवी को महिला मंडल का अध्यक्ष बनाया |

इस दौरान सावरमल अग्रवाल,  महेंद्र विजय, जगदीश बागड़ा, रामबाबू सैन, कुंजबिहारी गर्ग, लोकेंद्र सिंह बिजावत, मालचंद बुनकर, कजोडमल कुमावत, मदनलाल विजयवर्गीय, मोनू टाक, अमित गोठवाल, रामसिंह दादरवाल, पवन माहेश्वरी, माला शर्मा, मुरारी अग्रवाल, कल्याण सिंह गुर्जर, अमित अग्रवाल, मनोहर गुप्ता, राजेंद्र सैन, दयाराम राजपाल परिव्राजक आदि परिजन उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments