योग का लक्ष्य है वैश्विक एकात्मता कायम करना- कुलपति प्रो. दूगड़

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लाडनूं (संस्कार सृजन) विश्व योग दिवस के अवसर पर यहां जैन विश्वभारती संस्थान के महाप्रज्ञ सभागार में सामुहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए में योग दिवस को एकात्मता की स्थापना का सशक्त माध्यम बताया और कहा कि योग से शरीर, मन और चित की शुद्धि होती है। इस शुद्धिकरण से एकात्मता का विकास होता है। योग का उद्देश्य विश्व के प्राणी मात्र के प्रति एकात्म भाव की समुत्पति है।


इस अवसर पर योग एवं जीवन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रद्युम्नसिंह शेखावत ने केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटाकोल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। जिसमें गर्दन, कमर, घुटनों आदि की विभिन्न क्रियाएं करवाई गई तथा अनेक योगासनों एवं प्राणायाम, प्रार्थना और ध्यान का अभ्यास भी करवाया गया। अंत में डा. युवराज सिंह खंगारोत ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. बीएल जैन, प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, उप कुलसचिव विनीत सुराणा, सहायक कुलसचिव दीपाराम खोजा, पंकज भटनागर, जगदीश यायावर, शरद जैन, डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल, रमेशदान चारण आदि उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments