अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) योग क्या है ? आत्मा से परमात्मा से मिलन का नाम योग है। महर्षि पतंजलि ने कहा था चित्त की वृतियों का भली प्रकार निरोध हो जाना योग है। "योगश्च चित्तवृत्ति निरोधः" चित की वृतियां जब भलीभांति टिक जाए शांत हो जाये। योग के आठ अंग होते है यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि इत्यादि जिन्हें अष्टांग योग कहते हैं। योग शरीर मन व आत्मा को नियंत्रित करता है। शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाता है योग। तनाव व चिन्ता का प्रबंधन करने में सहायक है योग। योगासन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति शरीर को लचीला व विकसित कर सकता है।

योग के माध्यम से ह्रदय केंसर व लकवा जैसी असाध्य बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है। शारीरिक व मानसिक सभी व्याधियों को योग से सही किया जा सकता है। यह हमारी ऋषि परम्परा है। भारतीय समाज मे योग का हजारों वर्षों पूर्व विकसित ज्ञान है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित योग करना चाहिए। योग से रोगों व अक्षमताओं से छुटकारा मिल जाता है। योग ध्यान लगाने के लिए बहुत जरूरी है। मन व शरीर को योग से आराम मिलता है। आज सारी दुनिया योग कर रही है। टी वी चेनलो पर सुबह ही योग का प्रसारण किया जाता है। विश्व योग दिवस सारा विश्व एक ही दिन मनाता है। योग गुरु बाबा रामदेव जी प्रतिदिन योग करवा रहे हैं।

योग से बेहतर पाचन तत्रं बनता है। आंतरिक अंग मजबूत करता है। अस्थमा,मधुमेह दिल सम्बन्धी बीमारिया का उपचार, त्वचा से जुड़े रोगों को दूर करना तनाव, अवसाद, माइग्रेन की समस्या का हल योग से होता है। योग करने से ललाट चमकने लगता है। शरीर लचीला होता है। पेट की बीमारियां दूर होती है। चोट से संरक्षण होता हैं वजन घटाया जा सकता है। रक्त परिसंचरण व मांसपेशियों के विश्राम में मदद करता है योग।

योग स्वास्थ्य और आत्म चिकित्सा के प्रति  प्राकृतिक प्रवृति पर ध्यान केन्द्रित भी करता है। आज की जीवन शैली को देखते हुए स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से मुक्त होने के लिए योग जरूरी है । सारांशतः दैनिक जीवन मे योग का नियमित और समर्पित अभ्यास बहुत लाभ प्रदान करता है। शारीरिक मानसिक सामाजिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य के साथ ही योग आत्मानुभूति भी कराता है।

डॉ. राजेश कुमार शर्मा"पुरोहित"

कवि,साहित्यकार

भवानीमंडी

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments