जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
दौसा (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी का जनजागरूकता अभियान जोरों पर है | कार्यकर्त्ताओं द्वारा व्यापारी भाइयों को पार्टी की रीति निति से अवगत करवाया जा रहा है | इसी कड़ी में आज दौसा विधानसभा में सभी दुकानदार भाइयों को पंपलेट बांटे गए |
राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार टाक, प्रदेश उपाध्यक्ष खंडेलवाल, बरतन भंडार के मालिक सुनील बडेरा, दौसा अध्यक्ष सिद्धार्थ , विकी बघेरवाल, दाऊद खान, राजवीर सिंह, ने दुकान - दुकान जाकर पंपलेट बांटे तथा व्यापारियों से चर्चा की | बाजार में खुशी की लहर है कि व्यापारियों को भी आगामी चुनावों में मौका मिलेगा |
गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी की मीटिंग राजधानी जयपुर में हुई थी जिसमें प्रदेशभर के व्यापारी अपनी पार्टी के बैनर तले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एकजुट हुए | प्रदेश महामंत्री मुकुल जैन ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी चुनाव आयोग से रजिस्टर्ड है जिसका चुनाव चिन्ह मटर है |
राजस्थान दुकानदार महासंघ से व्यापार मंडल के प्रतिनिधि सभी 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे | इस दौरान राजस्थान दुकानदार महासंघ की नई कार्यकारिणी का भी शपथ ग्रहण समारोह हुआ | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार टांक ने बताया कि वर्तमान में दुकानदारों को ऑनलाइन से भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन कोई भी सरकार सुनवाई नहीं कर रही | इस पर हमारी पार्टी लगाम लगाएगी | किसानों की भांति आर्थिक रूप से कमजोर व्यापारियों के बैंक ऋण माफ करवाए जाएंगे और दुकानदार व्यापारियों को पेंशन भी मिलेगी |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments