मंत्रालयिक कर्मचारी करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, आमरण अनशन आज सातवें दिन भी जारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कोटा / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ कोटा के जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा व महामंत्री विवेक गौड़ ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापड़ाव आज 62 वें दिन जारी रहा | महापड़ाव के चलते सामुहिक अवकाश का 69 वें दिन भी जारी है | 

प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे 15 अनशनकारियों में से अभी तक 10 अनशनकारी अनशन पर रहते हुए अस्पताल में भर्ती कराये जा चुके हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में भर्ती कराया हुआ है उन्होंने कहा सरकार के पास दो दिन का समय है यदि दो दिन में मांगो के आदेश जारी नहीं किये गये तो सोमवार को प्रदेशभर के मंत्रालयिक कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। 

प्रदेश महामंत्री विरेंद्र दाधीच ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर कई दौरो की वार्ता कर चुकी है उसके बाद भी आज तक मांगो पर निर्णय नहीं लिया गया जिससे पूरे प्रदेभर के 70,000 मंत्रालयिक कर्मचारियों में रोष व्याप्त है सरकार कमेटियों के जरिये आंदोलनों को खत्म करना चाहती है जबकि इससे पहले खेमराज कमेटी की रिपोर्ट पेश होने के बाद भी 6 माह पूरे हो गये लेकिन अभी तक भी रिपोर्ट लागू नहीं हुई दूसरी ओर राष्ट्रीय कांग्रेस की समस्या प्रियंका गाँधी द्वारा हाल ही में जंतर मंतर पर पहलवानों को संबोधित करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम कमेटियों में विश्वास नहीं करते हैं उसके पश्चात राजस्थान की काग्रेस सरकार आंदोलनों को समाप्त करने के लिए कमेटियों का सहारा ले रही है जिसकी महासंघ भरत्सना करता है। आज की सभा को सभी जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा संबोधित किया गया। 

इस दौरान राजस्व विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमित जैमन, पंचायती राज्य के कमलेश शर्मा, पंजीयन मुद्रांक रजिस्ट्रेशन के प्रदेश अध्यक्ष भीखाराम चौधरीं, कोटा जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा, कोटा महामंत्री विवेक गौड़, कोषाध्यक्ष रमेशचंद मोडा, उपाध्यक्ष परमानन्द मीणा , बारां जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, बूंदी जिलाध्यक्ष चंदन पंचोली सहित सभी जिलाध्यक्ष ने मांगे माने जाने तक आंदोलन को समर्थन जारी रखने की घोषणा की। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments