राहुल शर्मा हुए बेस्ट सोशल वर्कर अवार्ड से सम्मानित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान की सांस्कृतिक व सभ्यता के सूचक गौरवशाली इतिहास व धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से हाल ही में "नेशनल डायनामिक अवॉर्ड सैरेमनी" के रूप में राज्य की महान् व अनुकरणीय विभुतियों के प्रोत्साहन हेतु "माइण्ड ब्लॉइन्ग फ़िल्म प्रॉनोशन्स" के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसके चीफ़ गेस्ट के रूप में हिन्दी सिनेमा के जाने-माने व लोकप्रिय अभिनेता "सुनील शेट्टी" व "अभिनेत्री मलाइका अरोडा" रहें । 

इस कार्यक्रम के आयोजक सौरभ प्रजापत ने जयपुर व राजस्थान के अन्य जिलों से महान् व अनुकरणीय व्यक्तित्वों के कार्य व प्रतिभाओं की सहारना हेतु उनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया । इस भव्य व शानदार कार्यक्रम में बेटी फ़ाउण्डेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व बेटी संरक्षण के लिए सदैव सक्रिय व तत्पर व्यक्तित्व राहुल शर्मा को "बेस्ट सोशल वर्कर अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उनको प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी के हाथों से दिया गया ।

इस सम्मान को पाकर राहुल शर्मा ने कहा कि समाज की भावी पीढी समाज को अपना समझें व अपनी पहचान बनाने के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक परिवेश का संरक्षण करें, जिससे कि वो राष्ट्र की पारम्परिक धरोहर का नाम लोकप्रिय व प्रसिद्ध बनाने में सक्षम हो | इस सम्मान की गरिमा व उपलब्धि का श्रेय अपने मित्र सौरभ प्रजापत एवं समस्त शुभचिन्तकों की सहायक प्रवृत्ति और माता-पिता के स्नेह व आशीर्वाद को दिया ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments