लोहिया कॉलेज में योगाचार्य शंकरलाल सैनी के सानिध्य में विद्यार्थी सीख रहे हैं योग की कलाएं

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चूरू (संस्कार सृजन) वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के द्वारा वीएमओयू के अध्ययन केंद्र चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में डिप्लोमा इन योग साइंस के चल रहे पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर में डिवाईएस व पीजीडीवाईएस के विद्यार्थी योगाचार्य शंकरलाल सैनी के सानिध्य में योग की अनेकों कलाएं सीख रहें हैं। 


क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के निदेशक डॉ बलवान सिंह भी रोजाना वीडियो कॉल के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर रहे हैं । निदेशक डॉ बलवान सिंह ने बताया कि डीवाईएस के प्रायोगिक संपर्क योग शिविर में प्रशिक्षित व अनुभवी योगाचार्यों के द्वारा सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ योगा के विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। समन्वयक डॉ रविंद्र कुमार बुडानिया ने बताया कि यह प्रायोगिक संपर्क शिविर परीक्षा सत्र जुलाई 2022 में पंजीकृत डीवाईएस के रेगुलर विद्यार्थी एवं जून व दिसम्बर 2022 के डिफॉल्टर विद्यार्थी तथा पीजी डीवाईएस के डिफॉल्टर विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

योगाचार्य शंकरलाल सैनी ने योग विद्यार्थियों से कहा कि आगामी युग, योग एवं आयुर्वेद का स्वर्णिमकाल है अतः योग विज्ञान का यह कोर्स, अच्छी शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य व रोजगार का अद्भुत संगम है नित्य योग आपके जीवन में ऊर्जा व शक्ति का संचार करता है योग ही एकमात्र उपाय है जिससे आप निरोगी रहते हैं। योगाचार्य शंकरलाल सैनी ने विद्यार्थियों को योगिक जोगिंग, हाथों की कलाई व घुटने आदि की सूक्ष्म क्रियाएं, ग्रीवा संचालन, कटी संचालन, घुटना संचालन एवं खड़े होकर करने वाले आसनों में कटि चक्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, तिर्यक ताड़ासन, त्रिकोणासन आदि आसन व मंत्र के साथ सूर्य नमस्कार तथा भस्त्रिका, अग्निसार, कपालभाति, अनुलोम विलोम आदि प्राणायाम एवं हाथों की मुद्राओं का अभ्यास कराया। शिविर के दौरान योग विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। योगाचार्य सुभाषचंद्र ने विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments