गोविन्दगढ़ में विधायक शर्मा के प्रयासों से 125.15 लाख की लागत की सड़को की मिली स्वीकृति

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत गोविन्दगढ़ में विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 1 करोड़ 25 लाख रुपयों की लागत की सड़कों की स्वीकृति जारी की है। हाल ही में विधायक रामलाल शर्मा ने साविनि प्रमुख शासन सचिव वैभव गलरिया से मिलकर उक्त सड़को के निर्माण की माँग की थी। 


साविनि द्वारा स्वीकृत सड़क में पुराना एनएच गोविंदगढ़ पंचायत समिति के सामने सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 98 लाख और गोविन्दगढ़ पुलिया से लेकर धोबलाई सड़क की ओर सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 27.15 लाख की सड़क शामिल है। 

ग्राम पंचायत गोविन्दगढ़ में जनसुनवाई के दौरान ग्रामवासियों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा से सड़क निर्माण की माँग उठायी थी, जिसके उपरांत विधायक रामलाल शर्मा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव से मिलकर उक्त सड़कों के निर्माण कार्य की माँग की थी। विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि एन एच गोविन्दगढ़ से लगने वाली दो सड़कों के लिए 125.15 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे यहाँ के स्थानीय निवासियों का आवागमन सुगम होगा। उक्त सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ करवा दिया जाएगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments