इग्नू ने मनाया नवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर द्वारा नवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने बताया कि योगपीस संस्थान जयपुर की तरफ से पधारे योगी मनीष विजयवर्गीय ने क्षेत्रीय केन्द्र के कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाया।


इस कार्यक्रम का उद्घाटन इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया तथा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे योगी मनीष विजयवर्गीय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होंने बताया कि योग जीवन का वह परम अनुशासन है जो व्यक्ति की चेतना को उसके सर्वोच्च लक्ष्य के प्रति जागृत करता है। इसलिये योग का महत्व यही नहीं है कि वह शरीर को अनेक बीमारियों से उबरने में मदद करता है, बल्कि योग व्यक्ति की चेतना को कुंठा, अवसाद, ईर्ष्या आदि मनोरोगों से मुक्त कर उसे जीवन के आनंद की ओर अग्रसर करता है।

इस कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ योगी मनीष विजयवर्गीय ने योग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज विश्वभर में योग लोकप्रिय है तथा हर वर्ष दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। उन्होने यह भी बताया कि योग क्रियाऐं व्यायाम की श्रेणी में नहीं आती वरन् यह एक आध्यात्मिक जीवन शैली एक हिस्सा है। उनका यह भी मानना है कि योग अपनी क्षमता के अनुसार करना चाहिए। जीवन में परम आनन्द तथा शांति की प्राप्ति करना ही सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। 

शिव और कृष्ण को प्राचीन ग्रंथों में योगेश्वर कह कर भी संबोधित किया गया है। माना जाता है कि दोनो ही योग के अधिपति है। इस प्रकार योग की परम्परा बहुत पुरानी मानी जा सकती है, लेकिन महर्षि पंतजलि को इस बात का श्रेय जाता है कि उन्होने योग सूत्रों का सृजन और संचयन किया। उपस्थित क्षेत्रीय केन्द्र कर्मचारियों एवं अध्ययन केन्द्र की समन्वयक, पार्ट टाइम स्टाफ ने योगाभ्यास किया तथा रोजना एक घंटे योग अभ्यास करेंगे ऐसा संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम में शेर सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पवन कुमार सहायक कुलसचिव व समस्त कर्मचारियों उपस्थित रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments