श्री कल्याण फाण्डेशन द्वारा प्रताप नगर सेक्टर 18 स्थित हनुमान मंदिर में हुआ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री कल्याण फाउण्डेशन, प्रताप नगर, जयपुर द्वारा प्रताप नगर सेक्टर 18 स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ का भव्य आयोजन किया गया। श्री कल्याण फाउण्डेशन के संस्थापक सदस्य श्याम बिहारी शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों की कढ़ी में सेक्टर 18 के हनुमान मंदिर में सैंकड़ों भक्त जनों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में मन्दिर परिसर में बड़ी धूम-धाम से हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत की गई। 


पाठ की शुरूआत मन्दिर में भगवान श्री राम भक्त के सच्चे अनुयायी हनुमान जी का मनमोहक श्रंगार करते हुये द्वीप प्रज्वलन के साथ आरती की गयी। कार्यक्रम में उपस्थिति सैकड़ों महिलाओं द्वारा रामभक्त हनुमान और भगवान श्री राम के भक्तिमय हनुमान चालीसा की अमृतधारा बहाते हुये धूम मचाई। इस अवसर पर कई भक्तजनों द्वारा श्री राम और हनुमान की पौराणिक काल में रची गयी विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन करते हुये भक्तीमय संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुये फूलों की वर्षा की। बाल कलाकारों द्वारा भी कार्यक्रम में बढ़-चढ कर भाग लेते हुये नटखट हनुमान और श्रीराम की बाल द्वारा कलाओं की प्रस्तुति दी जिससे मन्दिर परिसर भक्ति भाव वातावरण से सुशोभित हो गया और चारों और हनुमान चालीसा की गूंज से वातावरण महक उठा। हनुमान चालीसा पाठ की समाप्ति प्रसादी का भोग लगाकर कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तजनों को प्रसादी का वितरण किया गया। 

इस कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणों में शामिल शंकर लाल शर्मा अध्यक्ष श्योपुर ग्राम सेवा सहकारी समिति, सांगानेर जयपुर,  श्री कल्याण फाण्डेशन के संस्थापक सदस्य श्याम बिहारी शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही इस हनुमान चालीसा पाठ में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुये। आज के इस भव्य हनुमान चालीसा पाठ के आयोजित करवाने में श्री कल्याण फाउण्डेशन के समस्त कार्यकारी सदस्यगणों का भी महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी लोगों का श्री कल्याण फाउण्डेशन के सदस्यों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार प्रकट किया गया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments