प्रदेशवासियों को राहत देने के लिए सरकार ने खोल दिए खजाने - मंत्री शांति धारीवाल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कोटा (संस्कार सृजन) कोटा में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में निकाली जा रही हाथ से हाथ जोड़ अभियान के तहत पद यात्राएं क्षेत्र वासियों के लिए मददगार साबित हो रही हैं | पद यात्रा के दौरान जहां समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है वही वार्ड वासियों क्षेत्र वासियों के लिए क्षेत्र में विकसित अन्य कार्यो की भी सौगात दी जा रही है | इसी कड़ी में शनिवार को कोटा के खेड़ली फाटक चौराया पर पुलिस चौकी का उद्घाटन पदयात्रा के दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने किया। 

इस मौके पर पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल भी मौजूद रहे | चौकी का शुभारंभ कर उन्होंने चौकी का मुआयना भी किया और कहा कि सुरक्षा के लिहाज से यह चौकी महत्वपूर्ण होगी। घनी आबादी क्षेत्र होने के चलते भीमगंज मंडी थाने के साथ साथ क्षेत्र में चौकी की भी आवश्यकता थी इससे कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। शुभारंभ के मौके पर शहर एसपी शरद चौधरी, एडिशनल एसपी राम कल्याण मीणा पुलिस उप अधीक्षक शंकर लाल मीणा महापौर मंजू मेहरा सहित पुलिस अधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व पद यात्रा का शुभारंभ मंत्री शांति धारीवाल और अमित धारीवाल ने जिन्द बाबा के दर्शन कर किया । 

पदयात्रा खेडली फाटक क्षेत्र के वार्ड 65 में पहुंची जहां जगह-जगह पर वार्ड वासियों ने स्वागत द्वार लगाकर पुष्प वर्षा कर एवं मंत्री धारीवाल और अमित धारीवाल का माला व साफ पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा ने वार्ड में घर-घर दस्तक दी | वार्ड वासियों से क्षेत्र की समस्याओं को सुना और समाधान के निर्देश दिए। वार्ड वासियों से संवाद करते हुए मंत्री धारीवाल ने कहा कि सरकार ने महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए खजाने खोल दिए हैं। आमजन को राहत पहुंचाने वाली कल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस की सरकार लेकर आयी है। उन्होंने राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील कर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने का आह्वान किया ।  वार्ड वासियों ने कोटा शहर में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए मंत्री शांति धारीवाल का आभार व्यक्त किया। 

पदयात्रा के दौरान महापौर मंजू मेहरा, पार्षद उषा ठाकुर, मुकेश ठाकुर, प्रवीण मीणा, विनोद, सूरज, नंदकिशोर शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष बागड़ी, शांति बाई, प्रिंस वर्मा, अरमान, रेहाना अंसारी, पूर्व सरपंच दिलदार अली, शेखर, संध्या हाडा, जीत कवर, प्रियंका शर्मा, कल्पना भटनागर, मंजू शर्मा, अनु भारद्वाज, हेमराज चौरसिया, विनोद, राजेंद्र शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - विजेंद्र सिंह दायमा

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments