बेकाबू होकर पलटी बोलेरो, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत, मरने वाले सभी एक ही परिवार के

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बाड़मेर (संस्कार सृजन) भीषण सड़क हादसे में बोलेरो में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे। सभी हॉस्पिटल जा रहे थे। घर से 2 किलोमीटर ही आगे जा पाए थे कि गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। चार लोग घायल हो गए। घटना बाड़मेर की है।


घर से 2 किमी पहले हादसा - बीजराड़ थानाधिकारी के मुताबिक, जैसार गांव (जादुओं का तला) निवासी हेमाराम (28) की 5 दिन पहले गुजरात में मौत हो गई थी। ट्रक ड्राइवर था। वह भी सड़क हादसे का शिकार हुआ था। परिवार के लोग घर पर संवेदना व्यक्त करने के लिए आए हुए थे। इस दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे हेमाराम के 7 लोग उस महिला को हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। घर से 2 किलोमीटर दूर ही गोलाई में बोलेरो कैंपर गाड़ी भारत माला रोड पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में हेमाराम की भाभी चौथी देवी (40), साले की पत्नी विशनीदेवी (50) और चचेरे भाई की मौत हो गई।

प्राइवेट गाड़ी से हॉस्पिटल पहुंचाया - हादसे के बाद आसपास गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आनन-फानन में प्राइवेट गाड़ी से सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर हेमाराम के चचेरे भाई पेमाराम (40) पुत्र नगाराम निवासी जैसार (बाड़मेर), विशनीदेवी (50) पत्नी कालुराम निवासी रतासर (बाड़मेर), चौथी देवी (40) पत्नी नेमाराम निवासी जैसार को मृत घोषित कर दिया। भूराराम (25) पुत्र चेलाराम निवासी रतासर बीजराड़, नेनु देवी (42) पत्नी हेमाराम निवासी जैसार को बाड़मेर रेफर कर दिया। वहीं, लूणी देवी (34) पत्नी पेमाराम निवासी हिराणियों की ढाणी जैसार, मोहनलाल (31) पुत्र कालुराम निवासी रतासर का बीजराड़ का चौहटन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

हेमाराम की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। दो बच्चे हैं। पांच दिन पहले गुजरात के वड़ोदरा हाईवे पर टैंकर वाले ने हेमाराम के ट्रक को टक्कर मार दी। इसी हादसे में हेमाराम की मौत हो गई थी। इस परिवार के सदस्य तगाराम ने बताया- हेमाराम का ट्रक हाइवे पर खराब हो गया था। इस दौरान ट्रैक के पास खड़ा था। पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी थी। ट्रक का टायर हेमाराम के ऊपर से निकल गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। आज हुए हादसे में हेमाराम की पत्नी नेनूदेवी भी गंभीर घायल है। बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments