पर्यावरण को प्रदूषण से बचाए आओ वृक्षारोपण करें : मुकेश हाटवाल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज विश्व पर्यावरण दिवस है आईए जाने क्या महत्व है इस दिवस का इस संदर्भ में राउमावि मोरीजा के व्याख्याता पर्यावरणविद मुकेश मीणा हाटवाल के अनुसार निरोगी काया के लिए शुद्ध हवा, पानी व भोजन अतिआवश्यक होते है तथा हमारे चारों ओर के पर्यावरण  का शुद्ध होना बहुत जरूरी है ख़ासतौर पर शुद्ध ऑक्सीजन का मिलना बहुत जरूरी है आप और हम जानते है ऑक्सीजन प्राण वायु है बिना प्राण वायु के हमारा जीवन संभव ही नहीं है और हम यह भी जानते है ऑक्सीजन प्राप्ति के एक मात्र स्रोत पेड़-पौधे है | बढ़ती जनसंख्या व मनुष्य  की आवश्यकताओं व भौतिक विलासिता के चलते पेड़ -पौधे कम होते जा रहे |


उद्योगों, कल कारखानों, पेस्टिसाइडस व यातायात के साधनों के जहरीले धुआँ व स्वार्थी वश की गयी मिलावट से बढ़ते प्रदूषण के कारण हर किसी का सांस लेना व जीवन दूभर हो गया है | पर्यावरण की स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है | निरंतर बिगड़ते पर्यावरण पर नियंत्रण रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रत्येक वर्ष 1973 से 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया और तदनुरूप हम इस दिवस को मनाते आ रहे है है, यह दिवस हमें प्रकृति से जोड़ता है | हमें पेड़ -पौधे लगाने व उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करता है, हम कोरोना महामारी को झेल चुके है सबने स्वीकार किया है जब ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं पाएगी तो हमारा सबका क्या हाल होगा | बिना ऑक्सीजन के लिए जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती |

बढ़ता प्रदूषण हमारे फेफड़ो के लिए कितना खतरनाक है, दूषित भोजन हमें कुपोषण व गंभीर बीमारियों की ओर ले जाता है | दूषित हवा, पानी व भोजन हमारे जीवन को संकट में डाल सकता है उसकी चिंता भी आपको और हमको ही करनी है इसीलिए सयुंक्त राष्ट्र संघ के द्वारा आज का दिन विशेष रूप से पर्यावरणीय संरक्षण के चिंतन के लिए निर्धारित किया गया है | अतः आज के दिन हमें स्वयं को परिवार व समाज के साथ सुखद वर्तमान व भविष्य के जागरूक करने का दिन है | इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2023 'बीट प्लास्टिक पोलुशन' थीम  के साथ मनाया जा रहा है | हमें पॉलीथिन व प्लास्टिक को पृथ्वी में फैलने से रोकना है | पर्यावरण प्रदूषण धीरे-धीरे वैश्विक संकट बनता जा रहा है जिसके प्रति हमें लोगों को जागरूक करना चाहिए | हमें हमारी पृथ्वी व उसके पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए सार्थक प्रयास करने ही होंगे | हमें सुनियोजित वृक्षारोपण कर संरक्षण पर ध्यान देना ही होगा | आओ हम सब घर-घर पर्यावरण दिवस मनाए | आज के दिन प्रत्येक परिवार एक पौधारोपण या वृक्षारोपण अवश्य करें |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments