इस बार सावन एक नहीं बल्कि दो महीने तक चलेगा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य ने बताया कि इस बार सावन एक नहीं बल्कि दो चरणों में मनाया जाएगा | सावन पहले 13 दिन यानी 4 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा | इसके बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास मलमास रहेगा | इसके बाद 17 अगस्त को फिर से सावन शुरू हो जाएगा, यानी दो चरणों में सावन का महीना मनाया जाएगा | 

शिव भक्तों को सावन के महीने का इंतजार रहता है। सावन में पूरे एक महीने भक्त महादेव की भक्ती में लीन रहते हैं। प्रसिद्ध शिव मंदिरों में इस पावन महीने में खास व्यवस्था और तैयारियां की जाती हैं | जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भोलेनाथ को जल चढ़ाने पहुंचते हैं। इस बार भगवान नीलकंठ को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को दो महीने का समय मिलेगा।

पंडित रविंद्र आचार्य ने बताया कि ऐसा दुर्लभ संयोग करीब 19 साल बाद बना है, जब सावन 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का होगा। वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्रमास के आधार पर की जाती है। वर्ष पंचांगों में एक चन्द्र मास की वृद्धि कर दी जाती है। लोकव्यवहार में इसी को 'अधिक मास' के अतिरिक्त 'अधि-मास', 'मलमास' तथा आध्यात्मिक विषयों में अत्यन्त पुण्यदायी होने के कारण 'पुरुषोत्तम मास' आदि नामों से भी विख्यात है। एक सौरवर्ष का मान 365 दिन, 6 घण्टे एवं 11 सैकिण्ड के लगभग है, जबकि चान्द्र वर्ष 354 दिन, एवं लगभग 9 घण्टे का होता है। दोनों वर्षमानों में प्रतिवर्ष 10 दिन, 21 घण्टे 9 मिन्ट का अन्तर अर्थात् लगभग 11 दिन का अन्तर पड़ श्रावण अधिक जाता है। 

पुरुषोत्तम मास का माहात्म्य एवं कर्त्तव्य :-

इस मास की मलमास की दृष्टि से जैसे निन्दा है, पुरुषोत्तम मास की दृष्टि से इसकी प्राकृतिक बड़ी महिमा है। अधिमास ने तपस्या कर भगवान् विष्णु से उनका 'पुरुषोत्तमनाम' गोचरव‍ प्राप्त किया था। भगवान् कृष्ण ने इसको अपना नाम देकर कहा-सद्गुणों, कीर्ति, प्रभाव, पराक्रम, भक्तों को वरदान देने आदि जितने भी गुण मुझमें हैं और उनसे जिस प्रकार मैं विश्व में पुरुषोत्तम के नाम से विख्यात हूँ, उसी प्रकार यह मलमास भी भूतल रहेगा पर 'पुरुषोत्तम' नाम से प्रसिद्ध होगा | अधिक मास के आने पर जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति पूर्वक व्रत उपवास श्री विष्णु पूजन, पाठ, दान आदि सुखराम करता है वह मनोवांछित फल प्राप्त कर लेता है |

सावन सोमवार का महत्व :-

कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है, साथ ही जीवन में सुख समृद्धि की कमी भी नहीं रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव पर धतूरा, बेलपत्र चावल चंदन, शहद आदि जरूर चढ़ाना चाहिए।  सावन के महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

आरोग्यता और समृद्धि के लिए प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव को जल में तिल मिलाकर अर्पित करें। साथ ही दांपत्य जीवन में समृधि के लिए शिव जी और माता पार्वती को चावल की खीर का भोग लगाएं।

जिन व्यक्तियों की कुंडली में पितृदोष  होता है। वह जातक सावन के महीने में पूजा अनुष्ठान करके सभी समस्याओं से निजात पा सकता है। पितृदोष  के कारण व्यक्ति को जीवन में काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है ऐसे में जल्द से जल्द इसका निवारण होना बेहद जरूरी है।

काल सर्प दोष के प्रभाव को कुछ कम करने के आसान उपाय :-

1. पितृदोष से पीड़ित व्यक्ति को पूरे सावन में मंदिर में जाकर रोजाना शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए।

2. प्रदोष तिथि के दिन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करना भी लाभकारी रहता है।

3. इसके अलावा उस व्यक्ति को रोजाना कुलदेवता की प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments