Rashifal: आज 19 जून का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 19 जून 2023 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान शंकर की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 19 जून 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि- मन-अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।  कारोबार के लिए विदेश यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें।  परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग हैं।

कर्क राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।  किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा।  बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। संयत रहें।  व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आयात-निर्यात के कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।  तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी, परन्तु स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ की अधिकता हो सकती है। लाभ भी सन्तोषजनक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि -संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेंगे।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु फिर भी संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments