महापड़ाव:मंत्रालयिक कर्मचारी कल करेगे सीएमओ का घेराव, आमरण अनशन आज आठवें दिन भी जारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ कोटा के जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा व कोषाध्यक्ष रमेशचंद मोडा ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापड़ाव आज 56 वें दिन एवंं सामूहिक अवकाश 63 वें दिन भी जारी रहा। सामूहिक अवकाश के चलते महापड़ाव स्थल पर आज 8 वें दिन आमरण अनशन जारी रहा, एक कर्मचारी अभी भी सवाई मानसिंह चिकित्सालय में उपचाररत है ।


महापड़ाव के चलते एवं सरकार की हठधर्मिता के चलते सोमवार को प्रदेश भर के मंत्रालयिक कर्मचारी प्रातः 11 बजे सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए मंत्रालयिक कर्मचारी  होटल राजमहल चौराहा सी स्कीम में एकत्रित होकर सचिवालय के पश्चिम द्वार पर पहुँच कर प्रर्दशन करेगे। 

प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी पिछले 63 दिन से हड़ताल पर है तथा 56 दिन से महापड़ाव डाले हुए हैं | महापड़ाव के चलते 5 मंत्रालयिक कर्मचारी वीरगति को प्राप्त हो चुके है तथा कई कर्मचारी गंभीर बीमारियों से पीड़ित चल रहें हैं। उन्होंने कहा कि गांधीवादी कहलाने वाले मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता के कारण आज मंत्रालयिक कर्मचारी सड़कों पर खुले आसमान के नीचे दिन रात गुजार रहा है। 

प्रदेश टिब्यूनल चेयरमैन कमलेश शर्मा ने कहा कि अभी तक सभी स्तरों की वार्ता के पश्चात भी सरकार द्वारा कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया है, जिसकी हम घोर निंदा करते है। यदि समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री आवास पर भी घेराव किया जायेगा ‌। 

सभा को जितेंद्र राठौड़,भीगा राम चौधरी, कोटा जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा, कोटा कोषाध्यक्ष रमेशचंद मोडा, मुकेश मुदगल, राकेश बारा, दिनेश स्वामी, अमित जैमन, पुरूषोत्तम टेलर, राजेश नामा, गोविन्द भाटी, चंदन पचौली, सुनील मोदी, प्रदीप जागावत, हनुमान शर्मा, अजय शर्मा, शेलेश पारीक, अविनाश पुण्डरीक, भुवनेश शर्मा, सुरेन्द्र फोजी, लोकेश वशिष्ठ, राकेश मोड़, नेत्रकमल मुदगल, गोपाल अवस्थी, केशव शर्मा, चन्द्रशेखर कुमावत, जगदीश चौधरी, अशोक चौधरी सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments