लोकार्पण पट्टिका पर पंचायत समिति सदस्य का नाम नही लिखवाने पर कैलाश इन्दौरा के समर्थकों में रोष

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) आमेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौंप के पोखरियावाला गांव में, पंचायत समिति मद के अंतर्गत 5-5 लाख रुपए की लागत से दो सीसी सड़क बनवाई गई थी जिसका लोकार्पण शनिवार को उप नेता प्रतिपक्ष,आमेर विधायक सतीश पूनिया ने किया, जिसमें चौंप ग्राम पंचायत सरपंच सहित कई नेता शामिल रहे ।   

पंचायत समिति मद् के अंतर्गत बनी सीसी सड़क की पट्टीका में पंचायत समिति सदस्य कैलाश इंदौरा का नाम नहीं होने पर गुस्साए समर्थक पोखरियावाला बस स्टैंड पर पूनिया को काले झंडे दिखाने पहुंचे | जैसे ही पूनिया को इस बात की भनक लगी तो विधायक दूसरे रास्ते से निकल गए |

पंचायत समिति सदस्य कैलाश इंदौरा ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र से कैसा बाबा के मकान तक ग्राम पोखरियावाला, और बाडया मोड से उंकार बाबा की ढाणी ग्राम पोखरियावाला में मेरे अथक प्रयासों से,पंचायत समिति मद् अंतर्गत 5-5 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़के बनवाई गई थी | जिसका लोकार्पण करने उप नेता प्रतिपक्ष, आमेर विधायक सतीश पूनिया, चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, जिला प्रमुख जयपुर रमा चोपड़ा ,प्रधान पंचायत समिति आमेर बद्रीनारायण बागड़ा, उप प्रधान पंचायत समिति आमेर प्रदीप मीणा ,चौंप सरपंच कालूराम बागड़ा, उपसरपंच गोपाल लाल नायक,  वार्ड पंच धापा देवी शर्मा सहित ग्रामीण जन लोकार्पण करने पहुंचे | इन सभी का पट्टिका में नाम था और मिलीभगत से मेरा नाम पट्टिका में नहीं है। इसके चलते मेरे समर्थकों में काफी रोष व्याप्त है। अब हम लोग पंचायती राज कार्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments