अर्पण सेवा संस्थान का भारतवर्ष में जल संरक्षण में प्रथम स्थान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) के तत्वावधान में शनिवार को नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रथम विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू भी उपस्थित रहे।


पुरस्कार वितरण समारोह में अर्पण सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. शुभकरण सिंह और कोषाध्यक्ष राजेश जैन को जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास करने के लिए सम्मानित किया गया। दोनों विजेताओं को यह पुरस्कार प्रदेश में अर्पण सेवा संस्थान को सर्वश्रेष्ठ एनजीओ की श्रेणी में मिला है। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। 

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 11 श्रेणियों को शामिल करते हुए राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए कुल 41 विजेताओं की घोषणा की थी। प्रत्येक विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न के साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया ।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार सरकार के जल समृद्ध भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में, विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाते हैं। चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए कुल 868 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से सभी 11 श्रेणियों को शामिल करने वाले संयुक्त विजेताओं सहित 41 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने के लिए चुना गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, एन.जी.ओ., कम्पनी, सी.एस.आर. आदि के द्वारा जल प्रबंधन पर उत्कर्ष कार्य किया गया। 

]अर्पण सेवा संस्थान द्वारा 5 राज्यों में समुदाय के साथ मिलकर जल संरक्षण पर बेहतरीन कार्य करते हुये 20 मिलीयन क्युमीटर रिचार्ज पोटेॅशिल बढाया है, 1 लाख 56 हजार पंपिंग ऑवर बचाये गये व पेयजल पर नवाचार करते हुए सस्ती व सुलभ तकनीकें ग्रामीण समुदाय को उपलब्ध कराने में अहम योगदान दिया जिससे विशेषकर महिलाओं की आजीविका में वृद्धि व बच्चों को पढाई के लिये वक्त मिलने लगा। इससे 80 लाख कि.ग्रा. सीओटू उत्सर्जन रोका है एवं पर्यावरण सुधार में योगदान दिया है। अर्पण संस्थान के अध्यक्ष डॉ शुभकरण सिंह लक्षमनगढ विधानसभा क्षेत्र के शेखीवास के मूल निवासी तथा स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ व प्रज्ञा पब्लिक स्कूल के संचालक राजेन्द्र ताखर के भांजे है।

रिपोर्ट : बाबूलाल सैनी 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments