66 वें नेशनल स्कूल गेम्स- राजस्थान के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) 66वें नेशनल स्कूल गेम्स में राजस्थान की स्कूलों के होनहार खिलाड़ियों की स्वर्णिम सफलता का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे खेल स्टेडियम में जयपुर की ताश्री मेनरिया ने बॉक्सिंग की हैवीवेट कैटेगरी में गोल्डन पंच एवं चुरू के सुमित कुमार ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्णिम उड़ान के बादनई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में जारी कुश्ती मुकाबलों में भीलवाड़ा की माया माली ने कुश्ती में गोल्डन दांव से प्रदेश की झोली में तीन स्वर्ण पदक और डाले है। वहीं मुक्केबाजी के अन्य मुकाबलों में जयपुर की यामिनी कंवर और उदयपुर के आमिल अली ने दो रजत के साथ ही भीलवाड़ा के विकास विश्नोई ने कुश्ती तथा कोटा की कशिश शक्तावत ने ताईक्वांडों में रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवांवित किया है। इसके अलावा एथलेटिक्सकुश्तीबॉक्सिंगवेट लिफ्टिंग और ताइक्वांडों में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने 8 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को अनूठी सौगात दी है। खबर लिखें जाने तक नेशनल स्कूली गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ी 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 9 कांस्य पदक जीत चुके है।


 नेशनल स्कूल गेम्स में एक के बाद एक स्वर्णरजत और कांस्य पदक बटोर कर राजस्थान का मान बढ़ा रहे खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्लाशिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खानस्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैनराजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त डॉ. मोहनलाल यादव और स्कूल शिक्षा निदेशक कानाराम ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि 66 वें नेशनल स्कूली गेम्स में भोपालग्वालियर और नई दिल्ली में एक साथ आयोजित हो रही विविध खेल स्पर्धाओं में राजस्थान के खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में  शिरकत कर रहे है।

 नई दिल्ली से माध्यमिक शिक्षा निदेशालयबीकानेर में खेलकूद प्रभारी अशोक कुमार व्यास एवं भोपाल से राजस्थान की टीम के चीफ डे मिशन (मैनजर)अनिल व्यास ने बताया कि भोपाल में एथलेटिक्स के तहत डिस्कस थ्रो इवेंट में चुरू के सुमित कुमार (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयराजगढ़चुरू) ने 57.92 मीटर तक तश्तरी फेंक स्वर्ण पदक जीता। जयपुर की ताश्री मेनारिया (मधु बाल निकेतनमानसरोवरजयपुर) ने हैवीवेट बॉक्सिंग (81 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग) में तथा भीलवाड़ा की माया माली (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयसुभाषनगरभीलवाड़ा़) ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल जीते। वहीं भीलवाड़ा के विकास विश्नोई (महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयलेबर कॉलोनीभीलवाड़ा) ने कुश्तीजयपुर की यामिनी कंवर (राजा रामदेवी पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयगांधी नगरजयपुर) ने मुक्केबाजीउदयपुर के आमिल अली (राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालयउदयपुर) ने बॉक्सिंग तथा  ताइक्वांडों में कोटा की कशिश शक्तावत (आर पब्लिक सीनीयर सेकेण्डरी स्कूलकोटा) ने राजस्थान को चार रजत पदक भी दिलाए। इसके अलावा हेमर थ्रो स्पर्धा में चुरू के आकाश (राजकीय विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालयसिद्धमुखचुरू)कुश्ती में भरतुपर के मोहन (हरी आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयमहमदपुरडीग)बॉक्सिंग में जोधपुर के संकल्प लवानिया (श्री केके मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालयजोधपुर)जोधपुर के रितिक सिवाच (वंदना पब्लिक अकादमीप्रताप नगरजोधपुर) एवं जोधपुर के ही अमन घिटेला (न्यू सेंट्रल अकादमीजोधपुर) तथा भारत्तोलन में अलवर की सलोनी सैनी (राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयअलवर) एवं ताइक्वांडों में जयपुर के जनक सोनी (जयश्री पेड़ीवाल ग्लोबल स्कूलजगतुपरा) ने कांसे का तमगा जीतने में कामयाबीं हासिल की। भोपाल में राजस्थान की 4 गुणा 400 रिले टीम ने एथलेटिक्स में भी कांस्य पदक जीता। इसमें हनुमानगढ़ के हरविंद्र सिंह (नेहरू चिल्ड्रन उच्च माध्यमिक विद्यालयफेफाना)नागौर के परमेश्वर लाल (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयछोटी छापरीमौलासर)चुरू के राकेश रूइल (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयसहावा) तथा जोधपुर के पप्पूराम (राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयलोहावट) की भागीदारी रही।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments