मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापड़ाव आज 51 वें दिन भी जारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ कोटा के जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा व महामंत्री विवेक गौड़ ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों का आमरण अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा । 


आमरण अनशन के चलते आज तीन अनशनकारियों की तबीयत खराब होने के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पुनः महापड़ाव स्थल पर लाया गया। प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने कहा कि महापड़ाव के चलते पांच कर्मचारी वीर गति को प्राप्त हो चुके हैं एवं कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो चुके इसके उपरांत भी सरकार संवादहीनता कर रही है, मुख्यमंत्री द्वारा अपने प्रदेश दौरो में विभिन्न सभाओं में कह रहे हैं की मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो पर जयपुर पहुँच कर जल्द फैसला कर दूंगा लेकिन 51  दिन महापड़ाव एवं 58 दिन हड़ताल के चलते आज तक भी कोई निर्णय नहीं हुआ |

आज भी मंत्रालयिक कर्मचारी महापड़ाव डाल कर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। प्रदेश प्रवक्ता सुनील मोदी, राजस्व के प्रदेशाध्यक्ष अमित जैमन, शिक्षा विभागीय प्रदेशाध्यक्ष आंनद साध, जयपुर जिलाध्यक्ष मुकेश मुदगल, कोटा जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा, कोटा महामंत्री विवेक गौड़, बारां जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, बूंदी जिलाध्यक्ष चन्दन पंचोली सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कोटा जिला मुख्य सलाहकार ने कहा जब तक मांगो के आदेश नहीं होगे तब तक महापड़ाव जारी रहेगा। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments