एकल महिला सम्मान समारोह में 4730 महिलाओं का किया सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के सामोद रोड स्थित विनय गार्डन में अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी की अध्यक्षता व चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी के सानिध्य में एकल महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।‌‌ 

समारोह में विधानसभा क्षेत्र की 4730 विधवा महिलाओं को पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी के द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया व पूर्व विधायक धर्मपत्नी सोनी देवी, चेयरमैन धर्मपत्नी किरण सैनी, पार्षद ममता कुमावत, रजनी सैनी, संतोष गुलिया, यूथ प्रदेश महासचिव चंद्रकला नागौरी, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका दुलारिया, महासचिव संतोष चौधरी, शिल्पा सौंकरिया व अन्य ने महिलाओं का माला पहनाकर स्वागत किया। 

पूर्व विधायक सैनी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से ही परिवार, समाज व देश की तरक्की होगी। नारी का सम्मान ही देश का विकास है। हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि महिलाओं ने देश के विकास में पुरुषों के बराबर योगदान दिया है। 

चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने बताया कि गहलोत सरकार ने विधवा महिलाओं के सम्मान में पेंशन को 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 व 1500 रुपये कर दी है। ऐसे सम्मान समारोह से विधवा महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। चेयरमैन ने गहलोत सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। 

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज देवंदा, पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी, पूर्व सरपंच भगवान सहाय गिरना, जिला पार्षद पवन कुमार वर्मा, कैलाश यादव, अशोक कुमार रच्छौया, राकेश कुमावत, कमल भातरा, भगवान सहाय शर्मा, भैयाजी सामोद, संतोष कुमार सैनी, मिलापचंद, गौरी शंकर कुमावत, कैलाश बुनकर ने राजस्थान सरकार की जनकल्यानकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रामकिशोर सैनी, अभिषेक मोरदिया, गैंदी लाल सैनी, छितर मल बबेरवाल, प्रकाश सैनी, कैलाश चंद सैनी, गजानंद सैनी,तुलसी राम सैनी, सतीश पंवार, मंगलचंद सैनी, सुनील तंवर, सरपंचगण, पार्षदगण, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद सदस्य, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments