जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नई दिल्ली (संस्कार सृजन) सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यूजर्स को नीली चिड़िया की जगह कुत्ते का लोगो दिख रहा है। इस अचानक हुए बदलाव से ट्विटर के यूजर्स हैरान हैं। कुछ यूजर्स को यह डॉगक्वाइन का लोगो लग रहा है। बता दें कि डॉगक्वाइन एक क्रिप्टोकरेंसी है और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क इसके पक्षधर रहे हैं। वहीं, कई यूजर का ये भी कहना है कि ट्विटर का नया लोगो काफी हद तक एलन मस्क के पेट डॉग की तरह है। इसके अलावा कुछेक साइबर अटैक की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
यह नया बदलाव कुछ ही यूजर्स को दिख रहा है। वहीं इस बदलाव पर ट्विटर की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि एलन मस्क के स्वामित्व में आने के बाद से ही ट्विटर में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं। इसी के तहत ट्विटर ने वेरिफिकेशन के तरीके को भी बदल दिया है।
एलन मस्क ने दिए थे संकेत : -
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में एलन मस्क ने एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में अपने पेट डॉग को CEO की कुर्सी पर बिठा रखा है। इस डॉग का नाम फ्लोकी (Floki) है। यह एक शीबा इनु नस्ल का कुत्ता है।
क्या लिखा था मस्क ने : -
एलन मस्क ने CEO की कुर्सी पर बैठे अपने डॉग Floki की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में Floki ब्रांडेड ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहा था। इस पर सीईओ (CEO) लिखा हुआ था। Floki की तीन तस्वीरें शेयर कर मस्क ने लिखा- ट्विटर का नया CEO कमाल का है। एक अन्य ट्वीट में मस्क ने लिखा-दूसरे लोगों की तुलना में बहुत बेहतर है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments