सांप्रदायिक सौहार्द व सद्भाव भारतीय सभ्यता संस्कृति की पहचान है:सिंह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मनोहरपुर (संस्कार सृजन) मनोहरपुर कस्बे के सारवान मोहल्ला स्थित सारवान मस्जिद के पास पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में मुस्लिम समुदाय की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के संयोजक जामा मस्जिद के सदर जमील खान चौहान एवं सिकंदर खान ने बताया कि मुस्लिम समाज के पाक महीने रमजान के 16 वे रोजे के अवसर पर 9 वर्षीय अरशीन व 10 वर्षीय जोया के पहला रोजा रखने पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जीवन का पहला रोजा रखने पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने दोनों बच्चियों को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से इफ्तार भी करवाया। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द व सद्भाव भारतीय सभ्यता संस्कृति की पहचान है। हम सबको मिलजुल कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए!

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई,भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर के जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी,भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल,  ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री बृजेश सोनी, जिला सह संयोजक कल्याण गुर्जर, मुरलीधर गुर्जर, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पप्पू राम अवतार असवाल,  मंडल महामंत्री प्रहलाद गुर्जर, पूर्व जिला पार्षद पूरणमल बेनीवाल, हाजी शब्बीर खान,हाजी बुंदू खां,हाजी सलीम खान, इमरान खान, सरफराज खान, शाहरुख खान, वसीम खान, मोहसिन खान, सद्दाम खान, अकरम खान, साजिद खान, जुनैद खान, निसार खान, रूपेश असवाल, पार्षद विकास कुमावत,  महावीर कुमावत, नंदलाल गुर्जर, सहित कई लोग मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments