स्वास्थ्य अधिकार विधेयक और चिरंजीवी योजना पर गहलोत के साथ पूरी कांग्रेस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार की 'चिरंजीवी' योजना और स्वास्थ्य के अधिकार विधेयक पर पूरी कांग्रेस ने सीएम अशोक गहलोत की पीठ ठोंकी है। कांग्रेस ने राजस्थान सरकार की 'चिरंजीवी' योजना और स्वास्थ्य के अधिकार विधेयक की सराहना करते हुए कहा है कि पूरी दुनिया में 'राजस्थान हेल्थ मॉडल' का अध्ययन हो रहा है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार को भी स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू कर देना चाहिए। मालूम हो कि साल के अंत में सूबे में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पूरी पार्टी का खुले दिल से राज्य सरकार की इन योजनाओं की सराहना करना मुख्यमंत्री गहलोत के लिए किसी बुस्टर डोज से कम नहीं माना जा रहा है।


 
छत्तीसगढ़ सरकार की भी तारीफ : -

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर कहा कि हमें बहुत गर्व है कि कांग्रेस शासित राजस्थान आम आदमी को स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। खड़गे ने यह भी कहा कि राजस्थान में चिरंजीवी योजना और छत्तीसगढ़ में 'मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना' से आम लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

प्रियंका ने स्वास्थ्य अधिकार कानून को सराहा :-

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकारों की पीठ ठोंकी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सरकारों ने लोगों के स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दी है। राजस्थान का 'स्वास्थ्य का अधिकार' कानून सूबे के 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त इलाज का अधिकार प्रदान करेगा। 

सीएम अशोक गहलोत ने जीता पार्टी का दिल :-

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राजस्थान के लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना 'स्वास्थ्य का अधिकार' कानून का आधार बनी है। उल्लेखनीय है कि सीएम अशोक गहलोत 'स्वास्थ्य अधिकार' कानून पर निजी चिकित्सकों को मनाने में कामयाब हो गए हैं। ऐसे में इस मसले पर पूरी पार्टी का उनके साथ आना आगामी चुनावों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़े भूपेश बघेल और अशोक गहलोत :-

प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए हर नागरिक को घर बैठे सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का लाभ 65 लाख परिवारों को मिल रहा है। संकेत साफ हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भूपेश बघेल और अशोक गहलोत ही कांग्रेस के बड़े चेहरों में शुमार होंगे। मौजूदा सियासी परिदृश्य को देखें तो साफ है कि मुकाबले में दोनों नेताओं के प्रतिद्वंद्वी काफी पीछे छूट चुके हैं।

शोध का विषय बना राजस्थान का यह मॉडल :- 

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं कहा कि राजस्थान में चिरंजीवी योजना आई जिसके बाद उत्सव का माहौल है। राजस्थान में इस योजना ने आम लोगों के दिलों को छुआ है। पूरी दुनिया में राजस्थान को हेल्थ सेक्टर एक मॉडल के तौर पर विकसित हो रहा है। विदेश में यह मॉडल शोध का विषय बन गया है। मौजूदा वक्त में यह स्थिति है कि गुजरात के लोग भी राजस्थान में इलाज करा रहे हैं। 

चुनाव में भी छाए रहेंगे ये मुद्दे :-

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा का कहना है कि जिस तरह राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार मिल रहा है, उसी तरह से पूरे देश के लोगों को सहूलियत मिलनी चाहिए। मौजूदा वक्त में सूबे में लोगों का 25 लाख रुपये तक उपचार मुफ्त हो रहा है। इन तमाम संकेतों से साफ है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में इन योजनाओं का जोरशोर से प्रचार करेगी। साथ ही विरोधियों पर हमले के लिए भी इन योजनाओं को हथियार बनाया जाएगा। यदि अशोक गहलोत दोबारा जनता का आशीर्वाद पाने में सफल हो जाते हैं तो कांग्रेस लोकसभा चुनावों में भी इन योजनाओं को जोरशोर से उछालेगी। 

(पीटीआई भाषा के इनपुट पर आधारित)

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments