जवाहर कला केंद्र के स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन)जवाहर कला केंद्र की स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 8 से 10 अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव का शुभारंभआज गायत्री राठौड़, प्रमुख शासन सचिव, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार ने डूडल वॉल पर शुभकामना संदेश लिखकर किया।


उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर सभी को बधाई दी। इस दौरान जवाहर कला केंद्र की अतिरिक्त महानिदेशक प्रियंका जोधावत, क्यूरेटर अब्दुल लतीफ उस्ता समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कला अनुरागी मौजूद रहे। केंद्र में कच्छी घोड़ी, शहनाई, कठपुतली, लोक नृत्य की प्रस्तुति भी जारी रही।

गायत्री राठौड़ ने विभिन्न प्रदर्शनियों और कार्यशाला का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जवाहर कला केंद्र देश का प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र बनकर उभरा है। कलाकारों ने यहां से शुरुआत कर अहम मुकाम हासिल किए हैं। प्रदेश की लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को उनसे जोड़ने वाली गतिविधियों का भी यहां आयोजन किया जा रहा है। हर विधा के कलाकारों को यहां मंच प्रदान किया जाता है। उल्लेखनीय है कि स्थापना दिवस समारोह के तहत 8 से 10 अप्रैल तक जवाहर कला केंद्र में विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments