जिला स्तरीय कृषि बजट आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

 जयपुर (संस्कार सृजन)कार्यालय जिला कलेक्ट्र जयपुर सभागार में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद जयपुर  द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजनअतिरिक्त जिला कलक्टर दक्षिण मोहम्मद अबुबकर की अध्यक्षता में हुआ।


कार्यशाला का आयोजन कृषि बजट 2023 -24 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन - जन तक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया गया जिसमें बजट घोषणा 2023 -24 का संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण , खरीफ कृषि आदान व्यवस्था, उधान योजनाओं, पशुपालन, कृषि विपणन, सहित सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने अपने विभागों की जानकारी दी। 

इस अवसर पर उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यशाला में किसानों की आय बढ़ाने व राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में किसानो को बताया गया। जिसमें कृषि उत्पादों की जानकारी, पशुधन नि :शुल्क आरोग्य, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा, पशु मित्र सहित कृषि ऋण वितरण, योजनाओं के बिंदुओं पर चर्चा हुई।

कार्यशाला में उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर, आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागडा़, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जयपुर राकेश पाटनी, संयुक्त निदेशक सहकारिता मदन गुर्जर, संयुक्त निदेशक पशुपालन डाँ प्रवीण कुमार, परियोजना निदेशक (आत्मा) जयपुर रामकुवार जाट, अतिरिक्त निदेशक कृषि हरेन्द्र कुमार शर्मा, रामलाल मीणा, क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक कृषि विपणन महिपाल सिंह, डाँ संतोष चौधरी सहित जिले के प्रगतिशील किसान व कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments