भाजपा ओबीसी मोर्चा जयपुर शहर जिला की बैठक का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जयपुर शहर जिला बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने बताया कि भाजपा 6 अप्रैल को गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। 

इसके तहत पार्टी केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताएगी। ओबीसी मोर्चा अभियान में मोर्चा के कार्यकर्ता पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग को मिला अधिकार की बात भी बताएंगे। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा अनुसूचित जाति की बस्तियों में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। अंत में जिलाध्यक्ष चेतन कुमावत ने सभी को धन्यावाद दिया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments