मुंहासों के दाग से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन)चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे न सिर्फ खूबसूरती खराब करते हैं बल्कि कई बार दर्द का कारण भी बन जाते हैं। हालांकि, व्यक्ति खानपान की आदतों और लाइफस्टाइल में सुधार करके मुंहासों की समस्या से तो निजात पा लेता है लेकिन चेहरे पर मुंहासों के निशान लंबे समय तक बने रहते हैं, जो देखने में बेहद बुरे लगते हैं। अगर आप भी चेहरे पर नजर आने वाले इन मुंहासों के निशान से परेशान हैं तो नारियल तेल का ये उपाय आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे नारियल तेल की मदद से आप मुंहासों के इन जिद्दी दाग से निजात पा सकते हैं।

मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के लिए नारियल तेल के साथ चंदन पाउडर का इस्तेमाल करने से फायदा होता है। चंदन पाउडर में मौजूद गुण त्वचा की डीप क्लींजिंग करते हैं। जबकि नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई समेत कई गुण स्किन का ग्लो बढ़ाने और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं।

मुंहासों के दाग हटाने के लिए ऐसे करें नारियल तेल और चंदन का इस्तेमाल-

मुंहासों के दाग दूर करने के लिए सबसे पहले दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच चंदन पाउडर और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को चेहरे, गर्दन और मुंहासों के निशान पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धोकर त्वचा पर गुलाब जल लगाएं। इस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाएं। 

Post a Comment

0 Comments