ऑनलाइन गेम में हारने पर 9वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में ऑनलाइन गेम ने 15 साल के स्टूडेंट की जान ले ली। गेम में वह इतने रुपए लगा चुका था कि उधार भी नहीं चुका पाया। कर्ज चुकाने के लिए उसने घर से 28 हजार रुपए भी चुराए, लेकिन वह गेम हार गया।

इससे वह डिप्रेशन में आ गया। 31 मार्च को घर से मां को यह कहकर निकला कि चाय बनाकर तैयार रखना। इसके बाद उसने दोस्त को कॉल किया और कहा- ये मेरा आखिरी गेम है। इसके बाद से नाबालिग गायब था। पुलिस ने तलाश शुरू की तो सोमवार को उसका शव एक टांके में मिला। मामला लूणी थाना क्षेत्र के फींच गांव का है। इधर, नाबालिग स्टूडेंट के जेब से पुलिस को रुपए भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि वह ऑनलाइन रमी गेम में 40 हजार रुपए हार चुका था।

डीसीपी पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि बच्चा ऑनलाइन गेम खेलता था  पुलिस ने जांच की तो उसके मोबाइल में रमी गेम मिला है। जब वह घर से लापता हुआ तो लोगों ने परिजनों को गेम खेलने की जानकारी दी। यह भी बताया कि उसने गांव के कुछ लोगों से रुपए ले रखे थे। कर्ज होने के कारण वह किसी को बता नहीं पा रहा था। डर के कारण उसने यह कदम उठा लिया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments