जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
करौली (संस्कार सृजन) करौली जिले के ससेड़ी गांव में एक तेज रफ्तार बस तालाब में गिर गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3-4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए करौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना पर मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बस में मौजूद सवारियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद करौली-मंडरायल रोड पर ट्रैफिक रुक गया। करीब 3 घंटे बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका।
हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार :-
सदर थानाधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि एक प्राइवेट बस मंडरायल के लिए सुबह करीब 10 बजे करौली से रवाना हुई। बस करीब 10.45 बजे ससेड़ी मोड़ के पास पहुंची तो सामने से आई एक जीप से बचने की कोशिश में बस सड़क से नीचे उतर गई। इस दौरान गड्ढा में टायर जाने से बस अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। बस के तालाब में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़कर आए और बस के शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकालना शुरू किया।
घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस, सिविल डिफेंस की टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तालाब में गिरी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा था। इस दौरान क्रेन भी पलट गई। हालांकि इस दौरान किसी को भी चोट नहीं आई। उधर, बस नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विश्राम (22) पुत्र दिओली गुर्जर निवासी नयापुरा के रूप में हुई है।
बस के शीशे तोड़कर सवारियों को निकाला :-
घटनास्थल के पास के एक दुकानदार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर में खाना खा रहा था। इस दौरान उसकी बेटी दौड़ कर आई और आवाज लगाई कि तालाब में बस पलट गई है। इस पर वह, उसके छोटे भाई दयालु और मोनू तीनों घटनास्थल पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। इस दौरान बस को तालाब से बाहर निकालने के प्रयास में क्रेन भी पलट गई।
कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे घर :-
मध्य प्रदेश के गोधौली निवासी भूरा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कैलादेवी के दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद बस से वापस लौट रहा था। इस दौरान सामने से आई गाड़ी से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हमारे साथ का 1 व्यक्ति घायल हो गया, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसे में 1 व्यक्ति की मौत :-
कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि करौली से मंडरायल जा रही एक बस के ससेड़ी गांव में पानी में गिरने की सूचना मिली थी। हादसे में 3-4 लोग घायल हो गए, जिनको करौली अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जिसका शव मोर्चरी में रखवाया है। बस की सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर आगे के लिए रवाना कर दिया है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments