राजस्थान गैस ने दी आम उपभोक्ताओं को पीएनजी और सीएनजी की दरों में 4 से 8 रुपए तक की बड़ी राहत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

 जयपुर (संस्कार सृजन) राज्य सरकार के राजस्थान स्टेट गैस ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की दरों में कमी कर आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब कूकस और नीमराना में सीएनजी 6 रु. किलो तथा कोटा में सीएनजी 8 रु. और पीएनजी 4 रु. एससीएम तक सस्ती मिलेगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं चेयरमेन आरएसजीएल डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि दरों के निर्धारण के फार्मूलें में बदलाव के साथ ही आरएसजीएल ने 9 अप्रेल से नई दरें लागू कर आम नागरिकों को राहत प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सीएनजी पेट्रोल की तुलना में 45 प्रतिशत और डीजल की तुलना में 15 प्रतिशत सस्ती है तथा पीएनजी एलपीजी की तुलना में 25 प्रतिशत तक सस्ती मिलेगी।

एमडी आरएसजीएल रणवीर सिंह ने बताया कि नई दरों के अनुसार नीमराना व कूकस में सीएनजी गैस अब 6 रु. किलो सस्ती मिलेगी । नीमराना कूकस के आरएसजीएल स्टेशन पर 89 रु. किलो की दर से आम उपभोक्ताओं को सीएनजी उपलब्ध होगी।
कोटा में आरएसजीएल द्वारा आम नागरिकों को सीएनजी और घरेलू पाइप लाईन से पीएनजी उपलब्ध्ध कराई जा रही है। यहां डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी की दरों में 4 रु. स्टेण्डर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) सस्ती होने से प्रभावी दरें 46 रु. एससीएम होगी वहीं सीएनजी में 8 रु. प्रति किलो की की कमी होने से यह 89.40 रूपए प्रति किलो उपलब्ध होगी।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments