UEM द्वारा आयोजित हुआ सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय  निदेशालय, जयपुर, राजस्थान के द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में 27 फरवरी 2023 से 5 मार्च 2023 तक किया गया। 


एस पी भटनागर, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना, जयपुर ने बताया कि शिविर के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि रामलाल शर्मा, विधायक, (चौमूं विधानसभा) थे। उन्होंने बताया कि शिविर में 13 प्रदेशों के 100 स्वयंसेवक और 100 सेविकाओं तथा 10 टीम लीडर ने भाग लिया। उन्होंने बताया इस शिविर में पधारे सभी स्वयंसेवकों द्वारा भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा इस शिविर के माध्यम से युवाओं की विचारधारा को मंच पर लाकर उन्हें एक करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में प्रभात फेरी, योगा, खेल, बौद्धिक क्षमता, श्रमदान, रंगोली, अकादमिक सत्र का आयोजन किया गया। 

शिविर के समापन पर सभी टीमों द्वारा सांस्कृतिक परेड निकाली गई इसमें सभी स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि रामलाल शर्मा ने बताया कि मैं भी एक एनएसएस स्वयंसेवक रहा हूं, उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि आज एक लघु भारत देखने को मिल रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विश्व जॉय चटर्जी जी ने कहा कि इस शिविर में पधारे सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाए।  उन्होंने कहा यदि आगे भी इस तरह की शिविर लगाए जाएंगे, तो उनका विश्वविद्यालय हमेशा उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगा। रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना की जो भावना है मैं नहीं आप, उस पर युवाओं को चलना चाहिए। 

इस दौरान शिविर में श्रवणराम कटारिया, युवा अधिकारी, कमल किशोर मक्कड़, युवा अधिकारी डॉ दिप्तो मुखर्जी, के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों से डॉ विशाल गौतम, राजस्थान, डॉ नीलम बत्रा, चंडीगढ़, डॉ रेशमा सुल्ताना, पटना, डॉ राकेश कुमार, दिल्ली, डॉ सत्यम केसरी, लखनऊ, डॉ वैशाली पुणे, डॉ आर,सुभाश्री, चेन्नई, डॉ अजय श्रीवास्तव, भोपाल, डॉ वैशाली, महाराष्ट्र, डॉ हेमंत शर्मा, असम, डॉ कैलाश, गुजरात को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह और स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर के संयोजक डॉ भैरू सिंह यादव ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद दिया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments