जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
गुडगाँव (संस्कार सृजन) हॉस्पिटैलिटी चेन OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का गुड़गांव की एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग से गिरने से निधन हो गया है। रितेश के पिता का नाम रमेश अग्रवाल था। रितेश ने खुद पिता के निधन की जानकारी दी। तीन दिन पहले ही रितेश अग्रवाल और फार्मेशन वेंचर्स की डायरेक्टर गीतांशा सूद की शादी हुई थी। उस समारोह में सॉफ्टबैंक समेत कई बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स से जुड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमेश अग्रवाल 20वीं मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए थे। गुड़गांव पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही स्टेटमेंट जारी करेगी।
रितेश अग्रवाल ने कहा, 'भारी मन से मेरा परिवार और मैं यह शेयर करना चाहता है कि हमारे मार्गदर्शक मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है। उन्होंने एक पूर्ण जीवन जिया और हम सभी को प्रेरित किया।'
'उनकी मृत्यु हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरे पिता की करुणा और गर्मजोशी ने हमें हमारे सबसे कठिन समय में सपोर्ट किया और हमें आगे बढ़ाया। उनके शब्द हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें।'
रितेश अग्रवाल की शादी 7 मार्च को गीतांशा से हुई थी। उनके रिसेप्शन में सॉफ्टबैंक ग्रुप के फाउंडर मासायोशी सोन भी शामिल हुए थे। अग्रवाल और उनकी पत्नी गीत ने सन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सन 2015 से 29 वर्षीय अग्रवाल के मेंटर रहे हैं। ओयो में एक शुरुआती निवेशक, सन ने 2019 में अग्रवाल को जापानी बैंकों से 2 बिलियन डॉलर के लोन की व्यक्तिगत गारंटी दी थी। इससे अग्रवाल को ओयो में अपनी हिस्सेदारी एक तिहाई से ज्यादा बढ़ाने की अनुमति मिली थी।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments