श्री राम भक्त मण्डल ईटावा भोपजी द्वारा हुआ भव्य फागोत्सव एवं कन्या भोज का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री बावड़ी वाले बालाजी महाराज देवथला निवाना में श्री राम भक्त मण्डल ईटावा भोपजी द्वारा भव्य फागोत्सव एवं कन्या भोज का आयोजन धुलण्डी के पर्व पर किया गया | इस अवसर पर बालाजी मंदिर पूजारी कृष्ण कान्त शास्त्री, श्याम मंदिर पूजारी ऋषि महाराज, शैतान बाबाजी, सत्यनारायण बाबू, पवन तिवाड़ी, साईं बाबा मंदिर पूजारी केप्टन पृथ्वीसिंह नाथावत, विद्वतजन पंडित सत्यनारायण, गणेश, सुरज्ञान, मोहन, संतोष, राकेश, कमल, मुकेश, धर्मेन्द्र, विजय, अभिषेक, दिनेश, श्रवण, आदि का रामनाम दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया |

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भंवरसिऺह नाथावत , राम लाल शर्मा, सुरेन्द्रनाथ बागडा, गिरधारी लाल जांगिड, सुरेश गठाला, शंकर सैन, मदनलाल सैनी, चुन्नीलाल कुमावत, तोफान जांगिड, दिनेश कुमावत, मुंशीराम, विष्णु जांगिड, मौजूद रहे | 

फागोत्सव में गायक कल्याण सैनी, बृजेश राणा, सरपंच ओमप्रकाश कुमावत, ग्यारसीलाल सर, मोहन, गणेश, संतोष, सुरेन्द्रनाथ, ऋषि महाराज, सत्यनारायण, राजू सैन, आदि ने होली के धमाल भजनों की रंगारंग प्रस्तुति दी | जिसमें भक्तों ने जमकर ठुमके लगाये व नृत्य का आनंद लिया | 

कार्यक्रम संचालनकर्ता मण्डल महासचिव राम लाल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष बालाजी महाराज के धुलण्डी के पावन पर्व पर इस फागोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें समाज के बड़े बुजुर्गों, संतों व विद्वानों, कन्याओ का सम्मान किया जाता है तथा देश, समाज में अमन चैन, सुख शांति, भाईचारा बना रहे सभी का जीवन निरोगी रहे, विश्व का कल्याण हो ऐसी परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की जाती है | ऐसे आयोजन से लोगों में भाईचारा एवं आपसी प्रेम भावना बढती है |

इस फागोत्सव होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान किसान समिति के राजस्थान राज्य प्रभारी हनुमान आर्य, महिला जयपुर जिला प्रभारी अर्चना रोलानियां, मिडिया प्रभारी अभिजित यादव, राकेश यादव, सूवालाल धांसिल, भगवान सहाय कनीनवाल, गोवर्धन, रामेश्वर, मोहन राणा, मुरली कुमावत, सोसायटी सचिव कोकलराम कुमावत, गजानन्द कुमावत, जीतू टेलर, अजय, चन्द्र वीर, फूलचंद, रामसहाय कनीनवाल, अनिल मोदी, लालचंद शर्मा, श्रवण सैनी, कालूराम धांसिल, लालचंद टुण्डक, लालचंद कबाड़ी तथा कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे जिन्होंने भजनों एवं भोजन प्रसादी का आनंद लिया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments