जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
वक्फ़ बोर्ड चेयरमैन खानु खां बुधवाली, शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल ने की शिरकत
पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, नगर पालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी के नेतृत्व में हुआ समारोह
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के सामोद रोङ मोहन वाटिका गार्डन में गुरुवार को चौमूं कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी की अध्यक्षता में होली स्नेह मिलन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में खानु खां बुधवाली चेयरमैन वक्फ़ बोर्ड राजस्थान, शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, नगर पालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, नानूराम कुमावत ओबीसी प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष, गिरिराज देवंदा कोर्ङिनेटर हाथ से हाथ जोड़ों अभियान, कृष्ण कान्त जोशी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, डॉ. हनुमान बराला, डॉ. सी बी यादव ने पार्टी को मजबूत करने व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर अपने-अपने विचार रखे।
कार्यकर्ताओं के सम्मान में नहीं होगी कमी :-
पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चौमूं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे मे बताया। पूर्व विधायक सैनी ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं बरती जाएगी। हमेशा उनका मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम मंडा भिंडा व ईटावा भोजजी मे सीएचसी क्रमोन्नत हुई, नगर पालिका से नगर परिषद क्रमोन्नत, गोविंदगढ में कन्या महाविद्यालय, एक नई पीएचसी जाटावाली, 5 नए कृषि पर्यवेक्षक के पद सृजित, 7 नई सहकारी समितियां, मंडा रीको को सुदृढ़, विधानसभा में 25 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण एवं 35 किलोमीटर की सड़कों की अनुशंसा आदि कांग्रेस के 4 साल में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए आमजन तक पहुंचाने की बात कही।
हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करें :-
इस मौके पर खानु खां बुधवाली चेयरमैन वक्फ़ बोर्ड राजस्थान ने कहा कि कार्यकर्ता हमेशा अपने पार्टी के प्रति वफादार होना चाहिए, पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहे, जो उसे जिम्मेदारी दी जाती है, उसे पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाए तो ही कार्यकर्ता का मान सम्मान बढ़ता है और पार्टी मजबूत बनती है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करें, जिससे आगामी चुनावो में कांग्रेस फिर से सफल हो सके।
मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा में दी गई सौगात विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं :-
शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के सफलतम परिणाम हमे देखने को मिले है। राहुल गांधी इस यात्रा ने देश के आमजन में सांप्रदायिक सौहार्द जगाने के साथ - साथ बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने का काम किया है । उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहुत अच्छा मैसेज गया है और पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे आम जन तक इस यात्रा के उद्देश्य को समझाए। मुख्यमंत्री ने जो बजट घोषणाओं में विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात दी है, उनको आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन करें।
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ :-
नगर पालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से कार्यकर्ताओं को समझाया। सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ और ताकत है। घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की ओर से लाई जा रही योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाए ताकि वह इसका लाभ उठा सकें और पार्टी की विचारधारा से आमजन को अवगत कराएं।
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली स्नेह मिलन समारोह में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कार्यकर्ताओं की ओर से भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं को आश्वस्त किया गया कि वे गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएंगे और हर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर चौमूं नगरपालिका क्षेत्र के पार्षद गण भी मौजूद रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpeg)

0 Comments